हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रानीपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनव्वरी कुरैशी ने विधानसभा में पारित कराए गए यूसीसी बिल का समर्थन करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी की और से जनता से किए गए वादे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने पूरा कर दिया है। जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पार्टी संगठन बधाई का पात्र है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने से समाज के सभी वर्गो को लाभ होगा। विशेषतौर पर महिलाओं के अधिकार सुरक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि यूसीसी बिल पारित कर उत्तराखंड ने उदाहरण पेश किया है। अब इसे केंद्र सरकार के स्तर पर सभी राज्यों में लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए काम कर रही है। सभी वर्गो के कल्याण के लिए संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ सभी को समान रूप से मिल रहा है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश को नेतृत्व करेंगे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment