Skip to main content

उत्तराखंड में 2009 के इतिहास की होगी पुनरावृत्ति: राजीव महर्षि


 देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता वर्ष 2009 के इतिहास को दोहराने जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल का भ्रम चार जून को दूर हो जाएगा जब प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत होगी।राजीव महर्षि ने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र को प्रदेश की जनता ने हाथोंहाथ लिया है। लोगों को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर भरोसा नहीं रह गया है। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने में भाजपा सरकारें विफल रही, उल्टे वीआईपी को बचाने का षड्यंत्र ही रचती रही हैं। बेरोजगारों के हकों पर डाका डालने के लिए भाजपा ने ही हाकम सिंह पाले और तिवारी सरकार के भू कानून की धज्जियां उड़ाने का पाप भी भाजपा की सरकार ने ही किया है। श्री महर्षि ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कोई असंभव वादा नहीं किया है बल्कि व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए केंद्र सरकार के रिक्त तीस लाख पदों पर स्थाई नियुक्ति की बात की है। इससे हर वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी का वादा करने वालों के चेहरे का नकाब उतरेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नौजवानों के लिए रोजगार और देश सेवा के जज्बे की पूर्ति सेना से होती है,भाजपा सरकार ने अपने निहित स्वार्थों के लिए अग्निवीर का झुनझुना थमाया। युवा इस बात को समझ चुके हैं। कांग्रेस ने अग्निवीर योजना खत्म कर स्थाई नियुक्ति का वादा किया है। इस पर प्रदेश के लोगों को भरोसा है। श्रीमहर्षि ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में इस समय एक अंडर करेंट की स्थिति है। लोग चुपचाप 19 अप्रैल को हाथ के निशान का बटन दबाने जा रहे हैं और निश्चित रूप से 2009 के इतिहास की पुनरावृत्ति होगी और कांग्रेस उत्तराखंड की पांचों सीटों पर विजयी होगी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।