हरिद्वार। स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष चेतन चौबे की अध्यक्षता में हरिपुर कलां स्थित मुख्यालय में एक मासिक निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बांसुरी,हारमोनियम व गायन कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षणकर्ता के रूप में शास्त्रीय बांसुरी वादक विजय मंगाई,घनश्याम कुशवाहा,डॉली व संयम पांडे इच्छुक अभ्यर्थियों को संगीत कला का प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिविर का लाभ लेने हेतु अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पूर्व में रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। इस दौरान बच्चों के साथ कुछ माता-पिता भी प्रशिक्षण लेने हेतु उत्सुक दिखाई दिए। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष चेतन चौबे ने कहा कि भारतीय संगीत कला का संरक्षण जरूरी है। संगीत कला का संबंध संस्कृति से है। इसके संरक्षण के लिए समाज की ओर से भी सकारात्मक प्रयास होने चाहिए। संगीत अन्य कलाओं से जुड़े लोगों का समुचित सम्मान हो, तभी इसे बढ़ावा मिलेगा। इसी श्रृंखला में एक मासिक निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्तिक संगीत केन्द्र के संचालक घनश्याम कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक जिज्ञासु को संगीत का उचित ज्ञान दिया जाएगा। पूर्व में भी कई कलाकारों को संगीत शिक्षा के माध्यम से उन्नत मंच प्रदान किया जाता रहा है। शास्त्रीय बांसुरी वादक विजय मंगाई ने कहा कि कई प्रतिभागी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण संगीत कला से वंचित हो जाते हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस शिविर का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण प्रारंभ करते हुए घनश्याम कुशवाहा व डोली द्वारा हारमोनियम से संबंधित प्रारंभिक ज्ञान दिया गया। विजय मंगाई द्वारा बांसुरी मे प्रारम्भिक ध्वनि निकालना व सरगम से संबंधित ज्ञान दिया गया। अध्यक्ष चेतन चौबे ने बताया कि शिविर के समापन पर उन्नत प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। शिविर के उद्घाटन में ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष चेतन चौबे,उपाध्यक्ष अनुपम त्यागी,सचिव आकाश चौहान,सह सचिव विजय मंगाई, कोषाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा,कार्यकर्ता सार्थक जोशी,डॉली,नेहा,गौरव,मनोज कुनियाल आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment