Skip to main content

Posts

औद्योगिक विकास होने पर रोजगार के अवसर स्वयं ही बढ़ जाते है- विनय शंकर पाण्डेय

जिलाधिकारी ने मेगा एक्सपोटर्स काॅनक्लेव का किया शुभारंम्भ  हरिद्वार। भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अन्तर्गत वाणिज्य विभाग भारत सरकार की ओर से आर्थिक विकास, निर्यात व उसकी सम्भावनाओं आदि पर आधारित मेगा एक्सपोटर्स कॉनक्लेव का आयोजन एक होटल में किया गया। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के बाद उद्योग बन्धुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब औद्योगिक क्षेत्रों का विकास होता है, तो रोजगार के अवसर स्वतः ही बढ़ जाते हैं। उन्होंने निर्यात का जिक्र करते हुए कहा कि जितना ज्यादा हम निर्यात करंेंगे, उतनी ज्यादा हमारी अर्थ व्यवस्था सुदृढ़ होगी। अर्थ व्यवस्था जब मजबूत होगी तो उसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा। उन्होंने औद्योगिक संस्थानों से अपने उत्पाद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जब उत्पाद अच्छी क्वालिटी का होगा तभी उसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर बाजार मिलेगा तथा उत्पाद अपनी पहचान बना पायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए अनुसंधान के क्षेत्र में विशेष प्रयास करने ह

रक्षक हेतु लिखित परीक्षा आज,परीक्षा केन्द्रों के आस-पास धारा 144 लागू

 हरिद्वार। सचिवालय सुरक्षा संवर्ग के लिए होने वाले लिखित परीक्षा हेतु चयनित परीक्षा केन्द्रो से 100मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस दौरान इसका उल्लघंन करने वाले के खिलाफ कानूनी कारवाई की जायेगी।ं यह जानकारी उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन, आयोग देहरादून द्वारा रविवार  26 सितम्बर 2021 को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक सचिवालय सुरक्षा संवर्ग के अन्तर्गत पदनाम-रक्षक के रिक्त पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन शहर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर कराया जा रहा है। परीक्षा को शान्तिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से सम्पादित कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार उपजिला मजिस्ट्रेट पूरण सिंह राणा ने परीक्षा केन्द्र की 100 मी0 की परिधि में दिनांक 26.09.2021 धारा 144 द0प्र0सं0 लागू कर दी है। परीक्षा केन्द्र की 100 मी0 की परिधि में किसी भी प्रकार के धरने, प्रदर्शन, ध्वनि प्रदूषण, 05 या 05 अधिक लोगों का जमावड़ा या समूह आदि प्रतिबंधित रहेंगे। उपरोक्त आदेशों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188

ब्रह्मचारी आत्मबोध आनंद की तपस्या को समर्थन देने का सिलसिला जारी

 हरिद्वार। मातृ सदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद की तपस्या के 38वें  दिन फ्राईडेज फॉर फ्यूचर संस्था के सदस्यों ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने गंगा रक्षा बचाने के लिए लोगों से आगे आने की अपील भी की है। फ्राइडेस फॉर फ्यूचर की हरिद्वार में सदस्य चाइल्ड एक्टिविस्ट रिद्धिमा पाण्डे अपने ग्रुप के साथ शुक्रवार 24 सितंबर को मातृ सदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद जी की तपस्या के 38वे दिन समर्थन देने पहुंची। उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि गंगा में खनन हो रहा है, पर्यावरण खराब हो रहा है। फिर भी कुछ नही करते। सरकार बहुत सारे प्रोजेक्ट करती है, जैसे नमामि गंगे इत्यादि, गंगा के लिए बहुत पैसे खर्च किये जाते हैं फिर भी गंगा वैसी ही रहती है। किंतु जब कोरोना काल में कुछ नही किया गया तो गंगा साफ होने लगी। अविरल प्रोजेक्ट के प्रणव नारंग ने बताया कि जाने अनजाने हम बहुत सारा प्लास्टिक गंगा में फेंक देते हैं। मोनाली ने दुखी होते हुए बताया कि किस प्रकार उसके पिता को ऑक्सिजन की कमी के कारण जीवन से हाथ धोना पड़ा। साध्वी पद्मावती ने कहा कि गंगा नहीं तो भारततवर्ष भी नही बचेगा। उन्होंने ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद की तपस्या

संस्कृत भाषा में विद्यमान वेद, दर्शन, उपनिषद् आदि ही संस्कृति का आधार-डाॅ सत्यपाल सिंह

 हरिद्वार। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं है अपितु इसका विशद् साहित्य ही सत्य सनातन वैदिक संस्कृति का आधार है जिसमें मनुष्य बनाने की विद्या निहित है। यह बात गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय की संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित शुक्रवार को संस्कृत महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर कहे। डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने गुरुकुल कांगडी की स्थापना प्राचीन वेद-वेदांग की विद्याओं के साथ-साथ आधुनिक विद्याओं को एक साथ पढाने हेतु की थी। संस्कृत भाषा में विद्यमान वेद, दर्शन, उपनिषद् आदि ही संस्कृति का आधार है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित यह सप्ताह भर चलने वाला संस्कृत महोत्सव विभिन्न विषयों पर नई-नई जानकारियां प्रदान करने वाला होगा। संस्कृत साहित्य में स्वास्थ्य संरक्षण के उपाय विषय पर शोधगोष्ठी में मानव जीवनोपयोगी विचारों को सुनने का अवसर मिलेगा। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि भारत सरकार ने नई शिक्षानीति में  सं

1675 बूथों पर मनाई जाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती-मदन कौशिक’

  हरिद्वार। जनसंघ के संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को हरिद्वार जनपद सहित प्रदेश के सभी बूथों पर मनाई जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरिद्वार विधानसभा की मध्य हरिद्वार में आयोजित तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भारतीय जनता पार्टी के वर्ष भर में बूथ पर होने वाले 6 अनिवार्य कार्यक्रमों में से एक है। शनिवार को पार्टी के सभी प्रदेश, जिला और मंडल स्तरीय पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर जाएंगे और उनके जीवन दर्शन को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ साझा करेंगे। बूथ पर आयोजित कार्यक्रमों में दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम भी किया जाएगा। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, विधानसभा प्रभारी राजेश धीमान, विधानसभा पूर्णकालिक नवीन झा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल, राजेश शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, कामिनी सडाना, कुसुम गांधी, मंडल महामंत्री बृजेश चैधरी, शिवम बंधु, तरुण नैयर, अनिवेश कुमार, पुष्पराज कुशवाहा, दिनेश पांडे एवं समस्त पार्षद एवं मंडल

पितरों की शांति के लिए आयोजित श्रीमद् भागवतकथा शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली

  हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित पंजाबी धर्मशाला में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। पितरों की शांति के लिए श्राद्ध पक्ष में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा की शुरूआत शुक्रवार को भागवत पुराण की शोभायात्रा से की गयी। शोभायात्रा में राष्ट्रीय जनलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेरसिंह राणा ने फूलमाला पहनाकर राजस्थान मेवाड़ से पधारे कथा व्यास रोहित गोपाल जी भैया का स्वागत किया। मौहल्ला चैहानान से शुरू हुई शोभायात्रा मेहतान, कटहरा बाजार होते हुए पंजाबी धर्मशाला पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लिए व मंगलगीत गाते हुए चल रही थी। नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। प्रत्येक दिन सांय 3 से 6 बजे तक होने वाले कथा के प्रथम दिन कथा व्यास रोहित गोपाल जी भैया ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का महात्मय बताते हुए नारद प्रसंग सुनाया। श्राद्ध पक्ष में पितरों की शांति के लिए विधि विधान का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि जिनके पित्र रूष्ट हो जाते हैं। उनके घर में शांति और सौभाग्य नहीं रहता। इसलिए पूरी श्रद्धा और निष्ठा से नियमपूर्वक श्राद्ध और तर्पण

9216 अस्थि कलशों सामूहिक विसर्जन शनिवार को

 हरिद्वार। श्री देवात्थान सेवा समिति के संयोजन में कोरोना की दूसरी लहर में जान गंवाने वाले लोगों व लावारिस व्यक्तियों के 9216 अस्थि कलश शनिवार को पूर्ण विधि विधान से कनखल स्थित सती घाट पर गंगा की गोद में विसर्जित किए जाएंगें। श्री देवोत्थान सेवा समिति पिछले कई वर्षों से दिल्ली, एनसीआर के विभिन्न शमशान घाट से लावारिस मृतकों की अस्थियां एकत्र हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित करने का काम कर रही है। समिति के महामंत्री एवं यात्रा संयोजक विजय शर्मा अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचेंगे। समिति के अध्यक्ष अनिल नरेन्द्र ने बताया कि जब कोरोना की दूसरी लहर पीक पर थी और मृतकों के क्रिया कर्म के लिए वेटिंग चल रही थी,। ऐसे समय में बहुत से लोगों ने कोरोना के भय के चलते अपने परिजनों की मृत्यु होने पर उनके दाह संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन नहीं किया उन्होंने बताया कि पिछले 19 वर्षो में समिति ने एक लाख इकतालीस हजार छह सौ पिच्चासी अस्थि कलशो को कनखल के सतीघाट वैदिक रीति से गंगा में विसर्जित किया है। इस वर्ष होने वाली 20वीं यात्रा में 9216 अस्थि कलशो को विसर्जित किया जाएगा।