Skip to main content

संस्कृत भाषा में विद्यमान वेद, दर्शन, उपनिषद् आदि ही संस्कृति का आधार-डाॅ सत्यपाल सिंह

 हरिद्वार। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं है अपितु इसका विशद् साहित्य ही सत्य सनातन वैदिक संस्कृति का आधार है जिसमें मनुष्य बनाने की विद्या निहित है। यह बात गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय की संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित शुक्रवार को संस्कृत महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर कहे। डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने गुरुकुल कांगडी की स्थापना प्राचीन वेद-वेदांग की विद्याओं के साथ-साथ आधुनिक विद्याओं को एक साथ पढाने हेतु की थी। संस्कृत भाषा में विद्यमान वेद, दर्शन, उपनिषद् आदि ही संस्कृति का आधार है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित यह सप्ताह भर चलने वाला संस्कृत महोत्सव विभिन्न विषयों पर नई-नई जानकारियां प्रदान करने वाला होगा। संस्कृत साहित्य में स्वास्थ्य संरक्षण के उपाय विषय पर शोधगोष्ठी में मानव जीवनोपयोगी विचारों को सुनने का अवसर मिलेगा। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि भारत सरकार ने नई शिक्षानीति में  संस्कृत साहित्य की कई विधाओं की व्यावहारिक रूप में पढ़ाने की संकल्पना दी है, इसलिए आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के साथ संस्कृत व दर्शन को पढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है। पतंजलि विवि के प्रतिकुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल ने कहा कि संस्कृत की रक्षा ही मानवता की रक्षा का आधार बन सकती है। भारत ही नहीं विश्वस्तर के गांव गांव व नगर नगर जब संस्कृत पहुंचेगी तभी विश्व की एकता संभव होगी। विश्वविद्यालय के वित्ताधिकारी राजीव तलवार ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं की प्रतियोगी परिक्षाओं में संस्कृत बहुत सहायक रहती है। कार्यक्रम में प्राच्यविद्या संकाय के अध्यक्ष प्रो. ब्रह्मदेव विद्यालंकार व विभागाध्यक्ष प्रो. सोमदेव शतांशु ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रो. एसके श्रीवास्तव, प्रो.रामप्रकाश वर्णी, प्रो.बीके सिंह, प्रो. सोहनपाल आर्य, प्रो. मदान, प्रो एलपी पुरोहित, प्रो. धर्मेन्द्र कुमार, प्रो. नमिता जोशी, प्रो. संगीता विद्यालंकार, प्रो. राकेश जैन, डा. मौहर सिंह, डा. दीनदयाल वेदालंकार आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।