Skip to main content

Posts

प्रधानमंत्री की अगामी 4दिसम्बर को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू

  हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 दिसंबर को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा नेताओ की ओर से दावा किया जा रहा है कि रैली में हरिद्वार से 40 हजार कार्यकर्ता देहरादून जाएंगे। रैली को सफल बनाने को लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चैहान और संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी द्वारा किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री और हरिद्वार जनपद की रैली प्रभारी राजू भंडारी ने कहा कि 4 दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। जनपद की सभी 11 विधानसभा और सभी 372 शक्ति केंद्रों से 40 हजार कार्यकर्ता मोदी को सुनने देहरादून पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और यही कारण है कि जब भी वे उत्तराखंड आते हैं आम जनमानस उनको सुनने और उनकी एक झलक देखने को आतुर रहता है। उन्होंने बताया कि रैली की सफलता को लेकर के विधानसभा वार सभी विधानसभा प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और प्रभारी विधानसभाओं में ही प्रवास भी करेंगे और 28 नवंबर से स

महामहिम आज पहुचेंगे तीर्थनगरी,होंगे दीक्षांत समारोह में शामिल

 पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बांटेगे उपाधियां,सुरक्षा के खास इंतजामात हरिद्वार। महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार आज दो दिवसीय दौरे के पहले दिन तीर्थनगरी पहुॅच रहे है। महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पतंजलि विश्वविद्यालय के 28 नवंबर को आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। महामहिम के दौरे को देखते हुए शासन-प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। गढ़वाल मण्डलायुक्त इस सम्बन्ध में अधिनस्थों को जरूरी निर्देश दे चुके है। दीक्षांत समारोह के सम्बन्ध में पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति विद्यार्थियों को उपाधि और स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे। आचार्य बालकृष्ण के अनुसार दीक्षांत कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(रिटायर) गुरमीत सिंह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत आदि विशिष्ट गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उधर, आ

देश दुनिया में भारत का मान बढ़ा रहे संत महापुरूष-स्वामी गौरीशंकर दास

 हरिद्वार। श्री बनखंडी साधु बेला पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा है कि प्राचीन काल से आधुनिक भारत तक संत महापुरुष देश दुनिया में धर्म का प्रचार प्रसार कर भारत का मान बढ़ा रहे हैं और महापुरुषों के तपोबल से ही विश्व में भारत की एक अलग पहचान है। भूपतवाला स्थित श्री साधु बेला सेवा आश्रम ट्रस्ट में श्रद्धालु भक्तों को संत भक्ति का सार समझाते हुए आचार्य स्वामी गौरी शंकर दास महाराज ने कहा कि संत महापुरुषों के माध्यम से व्यक्ति परमात्मा की शरण में पहुंचता है और उसे सांसारिक ज्ञान का बोध होता है। क्योंकि गुरु ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप है। जो ईश्वर की भावनाएं होती हैं। जो ईश्वर के सारे उद्देश्य होते हैं एवं ईश्वर जिन अच्छाई एवं भावनाओं से जुड़ा होता है। वह सब संत महापुरुषों में निहित होती है। संतो के जीवन में समाज भी यही खोजता है। आचार्य स्वामी गौरी शंकर दास महाराज ने कहा कि संत स्वयं को केवल समाज के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए मानवता के लिए और संपूर्ण प्राणियों के लिए समर्पित कर सब के विकास को गति देते हैं। जिस प्रकार लोकतंत्र प्रतिनिधि तंत्र है। ठीक वैसे ही संतों का

श्री विशुद्धानंद आश्रम के परमाध्यक्ष बने महंत रामानंद महाराज,हुआ पट्टा अभिषेक

  हरिद्वार। श्री साधु गरीबदासी महा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी परमात्म देव महाराज ने कहा है कि संत परंपरा सनातन संस्कृति की वाहक है। जो पूरे विश्व में भारत को महान बनाती है। ब्रह्मलीन महंत सच्चिदानंद महाराज एक महान संत थे। जिन्होंने जीवन पर्यंत समाज की सेवा करते हुए धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में अपना योगदान प्रदान किया। भूपतवाला स्थित श्री विशुद्धानंद धर्मार्थ समिति ट्रस्ट सेवा आश्रम में आयोजित ब्रह्मलीन स्वामी सच्चिदानंद महाराज के श्रद्धांजलि समारोह एवं पट्टा अभिषेक कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी परमात्म देव महाराज ने कहा कि महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं। उनकी शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहती हैं। ब्रह्मलीन स्वामी सच्चिदानंद महाराज के कृपा पात्र शिष्य महंत रामानंद महाराज एक विद्वान संत है। जो उन्हीं के आदर्शो को अपनाकर संत समाज का सहयोग करेंगे। इस अवसर पर सभी 13 अखाड़ो के संत महापुरुषों के सानिध्य में ब्रह्मलीन महंत सच्चिदानंद महाराज के उत्तराधिकारी के रूप में महंत रामानंद महाराज का पट्टा अभिषेक किया गया। सम

त्याग व तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन हरद्वारी दास महाराज-स्वामी कैलाशानंद

 हरिद्वार। चंडी दीप स्थित प्राचीन मछला कुंड के ऊपर स्थित श्री हरिहर उदासीन आश्रम में आयोजित गुरू स्मृति दिवस पर संत महापुरूषों व गणमान्य व्यक्तियों ने ब्रह्मलीन महंत हरद्वारी दास महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण कर धर्म संस्कृति के उत्थान में सहयोग करने का आह्वान किया। ब्रह्मलीन महंत त्यागी हरद्वारी दास महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत हरद्वारी दास महाराज एक परम तपस्वी सिद्ध संत एवं त्याग व तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर सत्य के मार्ग पर अग्रसर करना ही उनका उद्देश्य था। सभी को उनके त्यागपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर मानव कल्याण में सहयोग करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि गंगा तट पर स्थित प्राचीन हरिहर उदासीन आश्रम सेवा व भक्ति का प्रमुख केंद्र हैं। आश्रम के परमाध्यक्ष महंत गंगादास महाराज ने फूलमाला पहनाकर सभी संतजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रह्मलीन गुरूदेव महंत त्यागी

घर-घर भाजपा हर घर भाजपा के तिहत किया जनसम्पर्क अभियान का समापन

 हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा सप्तऋषि मंडल के कार्यकर्ताओं ने घर-घर भाजपा हर घर भाजपा कार्यक्रम के तहत खड़खड़ी में जनसंपर्क कर अभियान का समापन किया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ने बताया कि उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चैंहमुखी विकास कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के बीस वर्ष के कार्यकाल में हरिद्वार का भरपूर विकास हुआ है। मदन कौशिक के प्रयासों से भूमिगत बिजली, गैस पाईन लाईन जैसी योजनाओं का लाभ हरिद्वार को मिला। जल्द ही उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल व कालेज की स्थापना होने जा रही है। महामंत्री तरूण नैय्यर ने कहा कि प्रदेश में दस वर्ष कांग्रेस की सरकार रही। लेकिन शासनकाल में हरिद्वार के विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। जबकि मदन कौशिक ने शहर के विकास के लिए निरंतर प्रत्यन किए। मेडिकल कालेज, रिंग रोड़ सीवर लाईन जैसे अनेक विकास कार्य उनके द्वारा कराए गए। महामंत्री अंकुश भाटिया, कमल गुप्ता ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़  है। पूरे प्रदेश

भाजपा अनुसूचित मोर्चा महामंत्री के नेतृत्व में किया जनसंपर्क

 हरिद्वार। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को पार्टी की रीति नीति तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर संजय सिंह का स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान दीनारपुर गंाव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए कई ग्रामीणों का संजय सिंह ने फूलमाला पहनाकर व पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। संजय सिंह ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। यदि पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो क्षेत्र से विधायक चुने जाने पर ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान व सदस्यता अभियान में जनता अपार का समर्थन मिल रहा है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सोनू, बबलू, इंद्रपाल, रामदास, सुरेंद्र, महेंद्र, जगराम, शिवकुमार, सचिन, रवि कुमार, अनुज ठाकुर, जोनी, तेजपाल कश्यप, रमेश, विकास, अतर सिंह, कमल सिंह, चंद्रपाल, लक्ष्मण, पवन कुमार, राजू, सोनू, शेर सिंह,सुरजीत, लखबीर आदि