Skip to main content

प्रधानमंत्री की अगामी 4दिसम्बर को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू

 

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 दिसंबर को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा नेताओ की ओर से दावा किया जा रहा है कि रैली में हरिद्वार से 40 हजार कार्यकर्ता देहरादून जाएंगे। रैली को सफल बनाने को लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चैहान और संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी द्वारा किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री और हरिद्वार जनपद की रैली प्रभारी राजू भंडारी ने कहा कि 4 दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। जनपद की सभी 11 विधानसभा और सभी 372 शक्ति केंद्रों से 40 हजार कार्यकर्ता मोदी को सुनने देहरादून पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और यही कारण है कि जब भी वे उत्तराखंड आते हैं आम जनमानस उनको सुनने और उनकी एक झलक देखने को आतुर रहता है। उन्होंने बताया कि रैली की सफलता को लेकर के विधानसभा वार सभी विधानसभा प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और प्रभारी विधानसभाओं में ही प्रवास भी करेंगे और 28 नवंबर से सभी विधानसभाओं की अलग-अलग तैयारी बैठकर आयोजित की जाएंगी। उत्तराखंड सरकार के गन्ना मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि जनपद के कार्यकर्ता एक ऐतिहासिक संख्या के साथ रैली में प्रतिभाग करेंगे। हरिद्वार जनपद को पूर्व में भी जो लक्ष्य दिया गया है कार्यकर्ताओं और आमजन के सहयोग से वह हमेशा पूरा हुआ है। इस बार भी जो लक्ष्य दिया गया है उससे भी कहीं अधिक संख्या में कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे। अपने ही बनाए हुए पूर्व में रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि 4 नवंबर को सुबह 9 बजे हरिद्वार जनपद के सभी कार्यकर्ता देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक में जिला महामंत्री आदेश सैनी, रानीपुर विधायक आदेश चैहान, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, मंगलौर मंडी समिति अध्यक्ष मधु सिंह, विधानसभा प्रभारी अनिल अरोड़ा, अजीत चैधरी, पूर्व महापौर मनोज गर्ग, अमन त्यागी, शोभाराम प्रजापति, संदीप गोयल, आशु चैधरी, अनामिका शर्मा, योगेश चैधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता चमोली, लव शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिला प्रभारी खिलेंद्र चैधरी ने बताया कि रैली की सफलता के लिए खानपुर विधानसभा योगेश चैधरी, हरिद्वार ग्रामीण और मंगलोर विधानसभा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल चैहान, भगवानपुर और झबरेड़ा विधानसभा खिलेंद्र चैधरी, रुड़की और पिरान कलियर विधानसभा जिला महामंत्री आदेश सैनी, लक्सर जितेंद्र चैधरी, रानीपुर और ज्वालापुर विधानसभा की जिम्मेदारी विकास तिवारी को सौंपी गई है। और इन विधानसभाओं की बैठकों की तिथि और समय भी तय कर दिया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।