Skip to main content

Posts

धोखाधड़ी के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। देहरादून निवासी एवं भाजपा नेता के पुत्र ने समाजसेवी अजय मगन सहित चार लोगों के खिलाफ 21लाख से अधिक की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में कनखल थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। कनखल थाना पुलिस के अनुसार देहरादून निवासी प्रजाल अग्रवाल एवं उमेश अग्रवाल नि0 41 नेहरू मार्ग सुभाषनगर देहरादून ने कनखल पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी कि अजय मागन,श्रीमती पूजा मागन पत्नी अजय मागन नि0 योगी फार्मेसी कृष्णानगर,रीना कपूर,रीतू सिंह नि0गण नामालूम के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि वादी के पिता के ईलाज को लेकर धोखाधडी से 21 लाख 50 हजार रूपये लेकर आपराधिक न्यास भंग करना व वादी द्वारा पैसे माॅगे जाने पर जान से मारने की धमकी दी। उक्त सम्बन्ध में थाना कनखल पर प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

बसपा आलाकमान ने पांच जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया

हरिद्वार। जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में भाजपा सर्मिर्थत प्रत्याशी को कथित रूप से वोट देने के मामले में बसपा आलाकमान ने पांच सदस्यों के खिलाफ कड़ी कारवाई कर दी। जिला पंचायत के उपचुनाव में भाजपा की जीत से नाराज बसपा आलाकमान ने पांच जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुभाष वर्मा ने 45 में से 25 वोट पाकर निर्दलीय प्रत्याशी रहे वीरेंद्र सिंह को हराया था। चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी सुभाष वर्मा पार्टी के 11 जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन का दावा कर रहे थे। नामांकन के बाद जब अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में शेष रहे तो भाजपा ने जोड़-तोड़ कर जिला पंचायत सदस्यों की घेरेबंदी के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं बदले समीकरणों में एक-दूसरे के राजनीतिक विरोधी रहे चैधरी राजेंद्र सिंह और पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद ने आपस में समझौता कर  भाजपा को हराने का तानाबाना बुना। मतगणना में 45 में से 25 वोट पाकर भाजपा के सुभाष वर्मा ने पहली बार जिला पंचायत में भाजपा का अध्यक्ष बनने का सपना पूरा किया। उनकी जीत में बसपा और कांग्रेस के जिपं सदस्यो

भाजपा पार्षदों ने किया आयुवेदिक कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन

हरिद्वार। डीडीओ कोड बहाली को लेकर आयुर्वेदिक कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। गुरुवार को ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के कर्मचारियों और शिक्षकों ने कार्यबहिष्कार कर प्रदर्शन किया। वहीं भाजपा पार्षदों ने कर्मचारी आंदोलन का समर्थन करते हुए डीडीओ कोड बहाली के लिए शहरी विकास मंत्री से वार्ता का आश्वासन दिया है। गुरुवार को डीडीओ कोर्ड बहाली के लिए 22 वें दिन भी कर्मचारी धरने पर डटे रहे। भाजपा पार्षदों ने धरना स्थल पहुंच कर कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया। भाजपा पार्षद राजेश शर्मा ने कहा कि वर्षों से दोनों आयुर्वेदिक अस्पताल मरीजों को चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध करा रहे हैं। कहा कि चिकित्सकों और कर्मचारियों के आंदोलन का असर मरीजों के इलाज पर भी पड़ रहा है। भाजपा पार्षद ललित सिंह रावत ने कहा कि कोषागार से वेतन और अन्य देयकों का भुगतान न होने से कर्मचारी आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में डीडीओ कोड बहाल होना चाहिए। संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक सचिव शिवनारायण सिंह और चतुर्थ श्रेणी राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय मंत्री दिनेश लखेड़ा ने समर्थन के लिए पार्षदों का आभार प्रक

88वें अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट में स्पोर्टस कालेज लखनऊ एवं एन0ई0आर0 वाराणसी जीते

अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द जी के बलिदान सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित 88वें अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट में स्पोर्टस कालेज लखनऊ एवं एन0ई0आर0 वाराणसी जीते। विगत चार दिनों से चल रहे हाकी के रोमांचक मुकाबलों में चैथे दिन का पहला मुकाबला स्पोर्टस कालेज लखनऊ तथा गुरुकाशी विश्वविद्यालय, तलवंडी, पंजाब के मध्य खेला गया जिसमें स्पोर्टस कालेज लखनऊ विजयी रही। दूसरा मुकाबला एन0ई0आर0 वाराणसी तथा मेजर ध्यानचन्द्र स्पोर्टस कालेज, सैफई इटावा के मध्य खेला गया, जिसमें एन0ई0आर0 वाराणसी विजयी रही। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती के बलिदान पर्व पर आयोजित हाकी टूर्नामेंट (सम्बद्ध हाकी इण्डिया नई दिल्ली) के आज हुए मुकाबलों में स्पोर्टस कालेज लखनऊ तथा गुरुकाशी विश्वविद्यालय, तलवंडी के मध्य खेले गए मैच में स्पोर्टस कालेज लखनऊ 2-1 से विजयी रहा। स्पोर्टस कालेज लखनऊ की ओर से खेलते हुए अंकित कुमार प्रजापति ने मैचे के 20वें मिनट में पहला फिल्ड गोल किया। उसके उपरान्त गुरुकाशी विश्वविद्यालय की टीम के जसमिन्दर सिंह ने 37वें मिनट में फिल्ड गोल करते हुए स्कोर 1-1 की

सनातन धर्म में भगवान सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं और भगवान सूर्य को प्रत्यक्ष प्रकाश पुन्ज के रूप में भी माना गया है

हरिद्वार। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि गुरूवार को इस सदी का सबसे बड़ा ग्रहणकाल था। सनातन धर्म में भगवान सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं और भगवान सूर्य को प्रत्यक्ष प्रकाश पुन्ज के रूप में भी माना गया है।'धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल में जब समुद्र मंथन हुआ तो देवी देवताओं और असुरों ने इसमें भाग लिया। समुद्र मंथन से एक एक कर कई चीजें निकलीं जोकि देवताओं और असुरों में बांट ली गईं। लेकिन जब समुद्र से अमृत कलश निकला तो देवताओं और असुरों में इसे लेने के लिए होड़ मच गयी। ऐसे में भगवान विष्णु ने मोहिनी का छद्म रूप धारण किया। असुर उनके इस रूप पर मोहित हो गए। मोहिनी के रूप में भगवान विष्णु ने असुरों को सोमरस (अमृत) का पान करवाया। लेकिन राहू नामक एक असुर ने भी धोखे से देवताओं के भेष में अमृतपान कर लिया। जब भगवान विष्णु को उसकी चाल समझ में आई तो उन्होंने सुदर्शन चक्र से राहू का सिर धड़ से अलग कर दिया। लेकिन चूंकि वो अमृत पान कर चुका था तो उसकी मृत्यु नहीं हुई। लेकिन उसके शरीर के दो हिस्से हो गए जोकि राहू और केतु कहलाये। इसके बाद से ही राहू और सूर्य के बीच दुश्मनी

कनखल आॅटो रिक्शा चालक एवं मालिक कल्याण समिति के चुनाव 29 को

हरिद्वार,। कनखल आॅटो रिक्शा चालक एवं मालिक कल्याण समिति की आवश्यक बैठक हरिगिरी आश्रम में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने कहा कि यूनियन के चुनावों की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। यूनियन के नए पदाधिकारियों के चुनाव क लिए 29 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। सन्यास रोड़ स्थित राजगढ़ आश्रम में मतदान सवेरे 10 बजे से 1 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। मतदान हेतु दो सदस्यों द्वारा नामांकन कराया गया है। नामांकन कराने वालों में पवन अरोड़ा व राजेश कुमार उर्फ राजू शामिल हैं। पवन अरोड़ा ने कहा कि निष्पक्ष रूप से चुनाव को संपन्न कराया जाएगा। समिति लगातार कई वर्षो से आॅटो रिक्शा चालकों व मालिको के हितों में कार्य करती चली आ रही है। उन्होंने कहा कि कुछ आॅटो रिक्शा चालक स्वयं को यूनियन का पदाधिकारी घोषित कर रहे हैं। जो कि पूरी तरह से गलत है। पवन अरोड़ा ने कहा कि समिति के सभी चालक, मालिक व पदाधिकारी संगठित होकर अध्यक्ष के चुनाव में मतदान

कथा श्रवण के प्रभाव के मनुष्य के सभी संकट दूर हो जाते हैं -श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार। श्री मंशा देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चैथे दिन कथा श्रवण करने आए श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के परमाध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भव सागर की वैतरणी है। कथा श्रवण के प्रभाव के मनुष्य के सभी संकट दूर हो जाते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी है, जब इसे जीवन व्यवहार में धारण किया जाए। धर्मनगरी हरिद्वार के गंगा तट पर मां मंशा देवी मंदिर के प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का दुलर्भ अवसर बेहद सौभाग्य से प्राप्त होता है। बाल कथा व्यास पंडित ब्रह्मरात हरितोष (एकलव्य) के मुखारविन्द से कथा श्रवण का लाभ अवश्य उठाएं। कथा व्यास पंडित ब्रह्मरात हरितोष (एकलव्य) ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं अपरम्पार हैं। जो व्यक्ति में नई ऊर्जा का संचार करती हैं। भगवान की कथा श्रवण करने का अवसर हर किसी को प्राप्त नहीं होते। जिन पर परमात्मा की विशेष कृपा हुई है। उन्हें ही कथा श्रवण करने का अवसर प्राप्त होता हे। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन करने के लिए भगवान शिव को भी गोपी का