Skip to main content

Posts

कालोनीवासियों ने किया बिना अनुमति टावर लगाने का विरोध

हरिद्वार। गोकुलधाम वेलफेयर सोसायटी के निवासियों ने कालोनी में बिना अनुमति के लगाए जा रहे मोबाईल टावर को हटाने की मांग को लेकर धरना दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंची और निरीक्षण कर जानकारी जुटायी। सोसायटी के अध्यक्ष देशराज पैन्यूली ने बताया कि कालोनी में एक मकान की छत पर बिना किसी अनुमति के मोबाईल टावर लगाया जा रहा है। कालोनी के समीप ही स्कूल भी स्थित हैं। मोबाईल टावर से होने वाले रेडिएशन से कालोनीवासियों के साथ स्कूल के छात्र भी प्रभावित होंगे। जबकि नियमानुसार रिहाईशी क्षेत्रों में मोबाईल टावर नहीं लगाए जा सकते हैं। इस संबंध में जिला अधिकारी, एसएसपी के साथ ट्राई को भी शिकायत की गयी है। इसके बावजूद टावर का निर्माण जारी है। उन्होंने कहा कि यदि मोबाईल टावर को नहीं हटाया गया तो कालोनीवासी आंदोलन करने को विवश होंगे। धरना देने वालों में अमर सिंह, अरूण कुमार, यशवंत भण्डारी, अवनीश कुमार चैधरी, रमन, दीपक कुमार, संत राजसिंह, राजीव चैधरी, महेश, नाथीराम, मुंदरीलाल, पूनम, कृष्णा, जयराम, महेश, कपिल आदि शामिल रहे। 

युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

  हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए चंद्रकांत पांडे व मंडल प्रभारी मनोनीत किए गए गौरव भारद्वाज का मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री तरुण नैयर ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करते हुए मंडल महामंत्री तरुण नैयर ने कहा चंद्रकांत पांडे के युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष एवं गौरव भारद्वाज को युवा मोर्चा मंडल प्रभारी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी एवं जोश का संचार हुआ है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका हरिद्वार में लहराएगी। चंद्रकांत पांडे ने पार्टी नेतृत्व एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी व सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत व जोश के चलते एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, मंडल उपाध्यक्ष भास्कर जोशी, मीडिया प्रभारी विकल राठ

भीमगोड़ा कुंड पर महाभारत कालीन चित्र बनाने की मांग

 हरिद्वार। प्राचीन पौराणिक गं्रथों में उल्लिखित महाभारत काल के नारद पुराण मे वर्णित श्री भीमगोड़ा तीर्थ में दीवारों पर महाभारत काल के चित्र बनाने तथा फर्श की मरम्मत कार्य के साथ सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, टनल (सुरंग की सफाई मे तेजी लाने) एवम पथ प्रकाश व्यवस्था को सुचारू कराने को श्री देवभूमि रक्षा समिति द्वारा कुम्भ मेला अधिकारी दीपक रावत को ज्ञापन दिया। ज्ञापन मे सभी कार्यों को समय से पूर्ण कराए जाने की मांग की गयी। श्री देवभूमि रक्षा समिति के अध्यक्ष संजय त्रिवाल ने ज्ञापन के माध्यम से कुम्भ मेला अधिकारी दीपक रावत को अवगत कराया कि यहा क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था की कमी के चलते कुन्ड और उसके आसपास काफी अन्धेरा रहता है। कुम्भ मेला निधि से मरम्मत के साथ ही दीवारों पर वाॅल पेन्टिग के द्वारा महाभारत काल के सुन्दर चित्रों को उकेर कर चित्रकारी की जाए। रविन्द्र मिश्रा ने कहा कि सुरंग की सफाई मे तेजी लाई जाए। ताकि समय पर गंगा जल का आगमन कुन्ड में हो सके। गंगा का जलस्तर कम होने तथा सुरंग का मुँह लोकनाथ धाट पर उंचा होने के कारण अभी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसका समाधान किया जाए तथ

व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमें को वापस नही लेने पर आंदोलन की चेतावनी

 हरिद्वार। नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जतिन हांडा ने आरोप लगाया है कि व्यापारियों की आवाज को दबाया जा रहा है। गीता मंदिर में आयोजित व्यापार मण्डल की बैठक को संबोधित करते हुए जतिन हांडा ने कहा कि व्यापारी वर्ग सितंबर 2019 से ही आर्थिक मंदी झेल रहा है। लाॅकडाउन के बाद व्यापारियों को कुम्भ आयोजन से व्यापार पटरी पर लौटने की उम्मीद थी। लेकिन सरकार ने अब तक कुम्भ का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया।  जिसके विरोध में व्यापारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से मकर सक्रांति का स्नान कर देश दुनिया को कुंभ शुरू होने का संदेश देने का प्रयास किया। लेकिन सरकार ने व्यापारियों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए। सरकार व प्रशासन व्यापारियों कि आवाज को दबा रहे हैं। जिसका नगर व्यापार मण्डल विरोध करता है। यदि व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए ता व्यापारी वर्ग आंदोलन को करने को मजबूर होगा। राजकुमार ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में व्यापारियों को किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद सरकार द्वारा नहीं दी गई। अब महाकुम्भ से व्यापारियों को थोड़ी सी आस जगी थी। लेकिन सरकार अभी तक कुंभ का नोटिफिकेशन ही जारी नहीं किया गया। उल्टे

सड़कों की तोड़फोड़ से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

बिना सामंजस्य के कार्य कर रहे विभिन्न सरकारी विभाग-अम्बरीष कुमार   हरिद्वार। कनखल बाजार में सड़कों को तोड़ने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर चैक बाजार में धरना दिया। जल्द सड़कों का निर्माण न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को कनखल ब्लॉक कांग्रेस की ओर से व्यापारियों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया गया। कनखल ब्लॉक कांग्रेस द्वारा व्यापारियों के समर्थन में आयोजित धरना देने के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले दस दिनों से व्यापारियों का कामकाज ठप्प है। पुलिस थाने से लेकर कनखल चैक तक निर्माण कार्य के लिए सड़क खोद दी गई है। जिसके कारण व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने कहा कि कुंभ शुरू हो गया है और विकास कार्य समाप्त नहीं हो रहे हैं। प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। पूरे प्रदेश में सरकारी धन की लूट खसोट का कार्य चल रहा है। विभाग बिना आपसी सामंजस्य के कार्य कर रहे हैं। पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि पहले कोरोना के कारण व्यापार बन्द रहा। अब शुरू हुआ तो विकास कार्यो क

किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़ा के साथ हरिद्वार में करेगा नगर प्रवेश-आचार्य म.म.स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी

 प्रयागराज। किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज की अध्यक्षता में दिल्ली में अखाड़ा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि हरिद्वार कुंभ के दौरान नगर प्रवेश (पेशवाई) किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़ा के साथ करेगा और शाही स्नान भी करेगा । इतना ही नही वह जूना अखाड़ा के सभी कार्यक्रमो में शामिल होगा और किन्नर अखाड़ा के सभी कार्यक्रमों में जूना अखाड़ा के लोग शामिल होगे। इस दौरान किन्नर अखाड़ा के सभी महामण्डलेश्वर, मण्डलेश्वर, पीठाधीश्वर और महंत सहित सभी पदाधिकारी और बडी संख्या में शिष्य शामिल होगे। आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज ने कहा कि यह बहुत बडा सौभाग्य है  कि जूना अखाड़ा दण्डी संत - महात्माओं को भी हरिद्वार में अपने साथ जोड़ लिया है और वह लोग भी नगर प्रवेश और शाही स्नान करेगे। उन्होंने  जोर देते हुए कहा कि सनातन धर्म की मजबूती के लिये जूना अखाड़ा के संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरिगिरि महाराज जी जो कार्य कर रहे है वह आने वाली सदियों और इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाये

श्रीगंगा सभा की धर्म-घ्वजा 25फरवरी को निकलेगी

हरिद्वार। पुरोहितों की सर्वोच्च संस्था श्री गंगा सभा (रजि.)हरिद्वार के संयोजन में 25 फरवरी 2021 को श्री गंगा धर्म ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की जानकारी देते हुए श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने बताया कि श्री गंगा सभा (रजि.) के संयोजन में हरिद्वार का समस्त तीर्थ पुरोहित समाज तथा हरिद्वार के सभी सम्मानित सनातन धर्मावलंबियों और गंगा भक्तों को साथ लेकर एक विशाल धर्म ध्वजा यात्रा 25 फरवरी को निकाली जाएगी। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,हरिद्वार सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक तथा सभी कैबिनेट मंत्री,विधायक,मेलाधिकारी,मेला आई.जी. तथा समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण तथा गणमान्य व्यक्तियों को भी इस यात्रा में आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री गंगा सभा के उप सभापति सुरेंद्र सिखोला, कोषाध्यक्ष यतीन्द्र सिखौला, स्वागत मंत्री डॉ.सिद्धार्थ चक्रपाणि, समाज कल्याण मंत्री नितिन गौतम, घाट व्यवस्था सचिव विरेंद्र कौशिक, विद्वत परिषद सचिव अमित शास्त्री, सचिव शैलेश गौतम, आशीष मारवाड़ी अवधेश पटुवर, हरिओम जयवाल आशीष अल्हड ,करुणेश मि