Skip to main content

सड़कों की तोड़फोड़ से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

बिना सामंजस्य के कार्य कर रहे विभिन्न सरकारी विभाग-अम्बरीष कुमार

 हरिद्वार। कनखल बाजार में सड़कों को तोड़ने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर चैक बाजार में धरना दिया। जल्द सड़कों का निर्माण न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को कनखल ब्लॉक कांग्रेस की ओर से व्यापारियों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया गया। कनखल ब्लॉक कांग्रेस द्वारा व्यापारियों के समर्थन में आयोजित धरना देने के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले दस दिनों से व्यापारियों का कामकाज ठप्प है। पुलिस थाने से लेकर कनखल चैक तक निर्माण कार्य के लिए सड़क खोद दी गई है। जिसके कारण व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने कहा कि कुंभ शुरू हो गया है और विकास कार्य समाप्त नहीं हो रहे हैं। प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। पूरे प्रदेश में सरकारी धन की लूट खसोट का कार्य चल रहा है। विभाग बिना आपसी सामंजस्य के कार्य कर रहे हैं। पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि पहले कोरोना के कारण व्यापार बन्द रहा। अब शुरू हुआ तो विकास कार्यो के नाम पर सड़कों की खुदाई के कारण व्यापारियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन के खिलाफ बोलने वालो पर मुकदमे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमीशनखोरी हरिद्वार को ले डूबेगी। मानक के अनुरूप कार्य नहीं हो रहे हैं। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए जा रहे व्यापारियों पर प्रशासन ने मुकदमे दर्ज कर दिए। महाकुंभ भगवान को समर्पित होता है लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में कुंभ के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सरकारी धन की बंटरबांट हो रही है। धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग भी की। धरना देने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चैधरी, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मुरली मनोहर, पूर्व जिला अध्यक्ष विकास चैधरी, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, हिमांशु बहुगुणा, सुनील कुमार, जतिन हांडा, नितिन तेश्वर, हरद्वारी लाल, दीपक कटारिया, लव गुप्ता, जितेंद्र सिंह, राजकुमार ठाकुर, सतेंद्र वशिष्ठ, वसीम सलमानी, संगम शर्मा, नरेश सेमवाल, हर्ष लोधी, विनोद लोधी, सुमित भाटिया, बृजमोहन बडथ्वाल, निशा शर्मा, हरद्वारीलाल, विजय गुप्ता, रचित अग्रवाल, सुनील कुमार, जगदीप असवाल, विपिन पेवल, संगम शर्मा, नीटू चैधरी, लव गुप्ता, महेन्द्र अरोडा, हर्ष लोधी, राजीव अरोडा, गवाक्ष जोशी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।