हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए चंद्रकांत पांडे व मंडल प्रभारी मनोनीत किए गए गौरव भारद्वाज का मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री तरुण नैयर ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करते हुए मंडल महामंत्री तरुण नैयर ने कहा चंद्रकांत पांडे के युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष एवं गौरव भारद्वाज को युवा मोर्चा मंडल प्रभारी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी एवं जोश का संचार हुआ है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका हरिद्वार में लहराएगी। चंद्रकांत पांडे ने पार्टी नेतृत्व एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी व सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत व जोश के चलते एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, मंडल उपाध्यक्ष भास्कर जोशी, मीडिया प्रभारी विकल राठी, देव महेश्वरी, नीरू सैनी, पूरण पांडे, मुकेश पुरी, सुंदर शर्मा, आदित्य झा, गगन नामदेव, सुरेंद्र मिश्रा, प्रेम राणा, बलकेश राजोरिया, सीताराम बरौनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment