Skip to main content

सन्यासी अखाड़ो के भूमि आवंटन की मांग,मेलाधिकारी ने दिया वार्ता का आश्वासन

 हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में सन्यासी, उदासीन एवं निर्मल संप्रदाय के अखाड़ों की बैठक में भूमि आवंटन को लेकर चर्चा की गई। जिसके बाद संतो ने चण्डी घाट पहुंचकर महामंडलेश्वर नगर का मौका मुआयना किया। प्रैसवार्ता करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि बैरागी अखाड़ों को भूमि आवंटन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिसके बाद सन्यासी उदासीन एवं निर्मल संप्रदाय के संतों को भी भूमि आवंटित की जाए साथ ही मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर उनकी परंपराओं के अनुसार मेला संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए मेला अधिकारी और आईजी संजय गुंज्याल को जानकारी दी गई है कि संतो को कितनी भूमि आवंटित की जानी है। उन्होंने कहा कि बैरागी संतो ने भव्य रूप से अपने टेंट शिविर एवं खालसे स्थापित कर लिए हैं, जोकि मेले की शोभा बढ़ा रहे हैं। इसलिए सभी तेरह अखाड़ों को समान रूप से भूमि आवंटित की जाए। सरकार द्वारा एक शाही स्नान कम किए जाने के निर्णय को अखाड़ा परिषद ने नकार दिया है। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि सरकार द्वारा अखाड़ा परिषद के साथ की गई बैठक में चार शाही स्नान का निर्णय लिया गया था। जोकि सर्वसम्मति से पारित किया गया था। अब सरकार यदि एक शाही स्नान को कम करने का निर्णय लेती है तो उसे अखाड़ा परिषद कतई स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कुंभ को लेकर कोई भी निर्णय अखाड़ा परिषद के साथ वार्ता करने के बाद ही सरकार द्वारा लिया जाता है। यदि सरकार यह निर्णय संतों पर थोपना चाहती है तो संत इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे। मेला अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि संतो ने जो मांग रखी है उसके लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। क्योंकि इतनी बड़ी व्यवस्था को एकदम कर पाना संभव नहीं है। जिस कारण कोई भी व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसलिए उच्च अधिकारियों से वार्ता करने के बाद ही इस संबंध में कोई भी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की जांच और तेजी से कराई जाएगी। साथ ही सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन भी कराया जाएगा। बैठक में अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी, श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, महंत नारायण गिरी, महंत रविन्द्रपुरी, मुखिया महंत भगतराम, मुखिया महंत दुर्गादास, श्रीमहंत दिनेश गिरी, श्रीमहंत रामरतन गिरी, श्रीमहंत लखनगिरी, महंत केशवपुरी आदि संत मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।