हरिद्वार। जंगली जानवरों के आबादी में आने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बीती रात लकसर रोड़ स्थित राधिका एंक्लेव में जंगली हाथीयों के घुसने से हड़कंप मच गया। कालोनी में चहलकदमी करते हाथी का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हरिद्वार का अधिकतर क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व और वन विभाग की सीमाओं से सटा है। अक्सर जंगली जानवर आबादी में घुस आते हैं। बीती रात जंगली हाथी हरिद्वार के राधिका एंक्लेव में घुस आए। कालोनी में हाथियों को चहलकदमी करते देखकर मौके लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पटाखे बजाकर हाथियों को बमुश्किल जंगलों की ओर खदेड़ा। रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों को आबादी में घुसने से रोकने के लिए गश्ती दल को अलर्ट किया गया है। जहां कहीं से भी सूचना मिलती है टीम तुरंत मौके पर पहुंचती है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment