Skip to main content

Posts

जिलाधिकारी के पिताजी की अस्थियां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा में प्रवाहित

 हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के पिताश्री राम प्रकाश पाण्डेय, अवकाश प्राप्त न्यायाधीश, भूतपूर्व सदस्य, उ0प्र0, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, चेयरमैन, डीलर्स सलेक्शन बोर्ड(इण्डियन आॅयल), सदस्य केन्द्रीय हिन्दी समिति(प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में) का निधन विगत 12 अक्टूबर को झांसी में हो गया था, वे 98 वर्ष के थे। आज उनकी अस्थियों को झांसी से हरिद्वार लाया गया, जहां पूरी रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चारण के बीच उनकी अस्थियों को रिटायर्ड पूर्व सचिव, भारत सरकार, विजय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय व परिजनों ने वी0आई0पी0 घाट पर मां गंगा में विसर्जित किया। उल्लेखनीय है कि स्व0 श्री राम प्रकाश पाण्डेय के पांच पुत्र तथा चार पुत्रियां हैं, जिनमें सबसे ज्येष्ठ सुपुत्र हरिशंकर पाण्डेय, रिटायर्ड आईए0एस0, विजय शंकर पाण्डेय, रिटायर्ड, पूर्व सचिव भारत सरकार, अजय शंकर पाण्डेय,आई0ए0एस0, मण्डलायुक्त, झांसीं, संजय शंकर पाण्डेय, एच0जे0एस0, जिला न्यायाधीश, प्रतागढ़,उ0प्र0 तथा सबसे छोटे पुत्र विनय शंकर पाण्डेय, आई0ए0एस0, जिलाधिकारी, हरिद्वार हैं। पुत्रियां-सुश्री ऊषा त्रिपाठी,सुश्री शशि मिश्रा, एच

साधना के साथ आहार-विहार भी हो सात्विक: डॉ पण्ड्या

 शांतिकुन्ज प्रमुख ने किया महाशक्ति की लोकयात्रा आडियो बुक का विमोचन  हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि साधकों को साधना काल में जप के साथ-साथ आहार विहार को भी सात्विक रखना चाहिए। सात्विक आहार का तन के साथ मन पर भी विशेष प्रभाव पड़ता है, जो साधना के लिए आवश्यक है। डॉ. पण्ड्या देश-विदेश से गायत्री साधना में जुड़े साधकों को आनलाइन संबोधित कर रहे थे। नौ दिन चले शारदीय नवरात्र में प्रत्येक दिन साधकों को साधना के विभिन्न पहलुओं पर उन्होंने मार्गदर्शन दिया। हिन्दु आफ द ईयर से सम्माानित डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि जो भी व्यक्ति निष्काम भाव से पूर्ण श्रद्धा के साथ यज्ञ, तप व दान करता है, वह सात्विक प्रकृति का होता है। नवरात्र साधना के दिनों जप के साथ सात्त्विक अन्न लेने से साधकों में विशेष शक्ति का जागरण होता है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ प्रणव पण्ड्या ने कहा कि नवरात्र साधना करने से सात्विक साधक को सत्कर्म करने की प्रेरणा मिलती है और वह साधक सकारात्मक ऊर्जा से भी अनुप्राणित होता है। इंद्रियों को संयमित करने में भी नवरात्र साधना की महत्त्वपूर्

दिव्य योग मंदिर परिसर में कन्या पूजन,स्वामी रामदेव,आचार्य बालकृष्ण ने लिया आर्शीवाद

 हरिद्वार। कनखल स्थित दिव्य योग मंदिर परिसर में गुरूवार को महानवमी पर्व पर स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण ने कन्या पूजन किया। 9 दिनों तक चले वैदिक अनुष्ठान का समापन पूरी विधि-विधान के साथ किया गया, जिसमें गायत्री की उपासना की गई। स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण ने कन्याओं के चरण धोकर उन्हें प्रसाद के रूप में भोजन करवाया और आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर स्वामी रामदेव ने कहा कि नवरात्रों के 9वें दिनों में माँ शक्ति के विभिन्न स्वरूपों की आराधना करने का प्रावधान है। इस दिन को हम अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाते हैं। आज देश में जिस प्रकार से अधर्म, आतंकवाद, मंहगाई, गरीबी एवं बेरोजगारी बढ़ रही है। यह देश पुनः श्रीराम व श्रीकृष्ण का भारत बने, वीर-वीरागंनाओं का भारत बने, आज इसकी महती आवश्यकता है। इस कार्य के लिए सभी को कठोर पुरुषार्थ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि, शान्ति व वैभव हो। हम संकल्पबद्ध हैं कि योग, आयुर्वेद, स्वदेशी एवं अन्य प्रकल्पों के माध्यम से अर्जित अर्थ से परमार्थ करते हुए इस देश को बहुत आगे ले जाएँगे। आयार्य बालकृष्ण ने क

अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति लीला का किया गया मंचन

  हरिद्वार। रामलीला रंगमंच मायापुर में अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति तक की लीला का मंचन किया गया। श्रीरामलीला रंगमंच मायापुर में आज मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजय पालीवाल पूर्व राज्य मंत्री और अरविंद शर्मा अधिवक्ता,शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल तथा पत्रकार सचिन शर्मा, मनोज ननकानी, आमंत्रित थे। अध्यक्ष श्रीरामलीला रंगमंच मायापुर पवन अग्रवाल के नेतृत्व में जितेंद्र चैरसिया, मुकेश अग्रवाल, महेश कुमार वैश्य, मुकेश मनोचा, अनिल कुमार शर्मा, सुनील मनोचा, कमल अग्रवाल, दिनेश शर्मा, अनिल कुमार शर्मा कालू, मयूर उप्रेती, अमन यादव, अभिनव चैरसिया एवं वरिष्ठ पदाधिकारी चोखे लाल और अशोक गौतम आदि पदाधिकारियों ने अतिथियों को शॉल पहना कर स्वागत किया। मंच का संचालन पूर्व की भांति राजू मनोचा ने किया। इस अवसर पर डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि इतनी ज्यादा संख्या में मातृ शक्ति एवं रामभक्त लीला का मंचन देखने आ रहे हैं इससे यह प्रतीत होता है कि रामभक्त भगवान श्रीराम के चरित्र और लीला के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। अरविंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कि हम लोग फिल्म देखने जाते हैं लेकिन वह सब भूल जाते हैं

अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन किया

  हरिद्वार। बड़ी रामलीला के दर्शकों की संख्या अन्तिम दिनों मे बढ़ रही है। मंचन के अनंतिम दिन हरिद्वार के प्रथम मेयर मनोज गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा तथा सचिन शर्मा ने अपनी टीम के साथ रामलीला का दर्शन कर अपना जीवन धन्य किया, तथा अनुशासित एवं प्रेरणादाई मौलिक मंचन के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया। पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने अपने संस्मरण सुनाते हुए रामलीला को मानव जीवन के लिए उपयोगी बताया। श्रीरामलीला संपत्ति कमेटी के अध्यक्ष गंगा शरण मददगार एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा के मार्गदर्शन में मंचित हो रही बड़ी रामलीला में आज पूरे विश्व में भारत और विशेषकर उत्तराखंड राज्य को गौरवान्वित करने वाला दृश्य लक्ष्मण शक्ति के बाद हनुमान द्वारा हिमालय पर्वत से लाई गई संजीवनी बूटी का चमत्कार दर्शाया गया। समुद्र पार करने के लिए भगवान श्रीराम और रावण ने मिलकर सेतुबंध रामेश्वरम की स्थापना के माध्यम से नीतिपरक एवं मैत्रीपूर्ण शत्रुता का आदर्श प्रस्तुत किया। आज की रामलीला में विशेष आकर्षण का केंद्र रावण -अंगद संवाद रहा जिसमें रावण के रूप में शिक्षक मनोज सहगल तथा अंगद के रूप में उनके पुत्र निश्चय सहग

दुर्गा पूजा में बढ़चढ़कर शामिल हुये पूर्वांचल के लोग,पूजा कर की विश्व कल्याण की कामना

  हरिद्वार। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा पूर्वांचल के लोगों को उनका हक मांगने से नहीं मिलेगा, उन्हें अपना हक छीनना पड़ेगा। 30फीसदी की आबादी होने के बावजूद भी रानीपुर विधानसभा में पूर्वाचल के लोग उपेक्षा का शिकार है। ऐसा ही कमोबेस पूरे हरिद्वार सहित उत्तराखंड का भी हाल हैं। ऐसे में अगर उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट देती है और उन्हें जीत हासिल होती है तो वह पूर्वांचल के लोगों को उनका हक दिला कर ही रहेंगी। हरिद्वार में पूर्वाचल भवन का निर्माण कराया जाएगा। बताते चलें कि शारदीय नवरात्र दु्र्गा पूजा में पूर्वांचल की छटा निखर कर सामने आई है। ओम एनक्लेव कॉलोनी, निकट राजा बिस्कुट, सिडकुल में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों ने धूमधाम से दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया है। बड़ी संख्या में आसपास के रहने वाले लोग दुर्गा पूजा में शामिल होने आ रहे हैं। पूजा में बुधवार को आयोजित जागरण में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिल भास्कर,पूर्व प्रदेश सचिव विभास मिश्रा उत्तराखंड नवर्निमाण अभियान के संयोजक एवं भारतीय चिकित्सा प

वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने किया गरबा प्रतियोगिता का आयोजन

 हरिद्वार। कमल मिश्रा-दुर्गा नवमी के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग की पदाधिकारियों ने गरबा प्रतियोगिता व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। चंद्राचार्य चैक के समीप स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की सदस्यों ने गरबा व भक्ति गीत, संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान संगठन की महिला विंग की संस्थापक शशी अग्रवाल ने कहा कि नवरात्र में देवी दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व है। महिलाएं परिवार की सुख समृद्धि व मंगल कामना के लिए नौ दिनों तक व्रत अनुष्ठान करती हैं। देवी दुर्गा की कृपा से सभी का कल्याण होगा और घरों में सुख समृद्धि का वास होगा। उन्होंने कहा कि देवी दुर्गा स्वरूपा महिलाएं व बालिकाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में देश व समाज का नाम रोशन कर रही हैं। आरती, रीतू तायल व अर्चना अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और गरबा, भक्ति गीत संगीत पर शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में शामिल महिलाओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूजा सिंघल, तोषी, प