हरिद्वार। कमल मिश्रा-दुर्गा नवमी के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग की पदाधिकारियों ने गरबा प्रतियोगिता व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। चंद्राचार्य चैक के समीप स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की सदस्यों ने गरबा व भक्ति गीत, संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान संगठन की महिला विंग की संस्थापक शशी अग्रवाल ने कहा कि नवरात्र में देवी दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व है। महिलाएं परिवार की सुख समृद्धि व मंगल कामना के लिए नौ दिनों तक व्रत अनुष्ठान करती हैं। देवी दुर्गा की कृपा से सभी का कल्याण होगा और घरों में सुख समृद्धि का वास होगा। उन्होंने कहा कि देवी दुर्गा स्वरूपा महिलाएं व बालिकाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में देश व समाज का नाम रोशन कर रही हैं। आरती, रीतू तायल व अर्चना अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और गरबा, भक्ति गीत संगीत पर शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में शामिल महिलाओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूजा सिंघल, तोषी, पूजा बंसल, मधु मित्तल, अमिता जैन, विनती जैन, मीना जैन, शालिनी गर्ग, पिंकी अग्रवाल, सीमा, ललतेश, अंजना, संगीता गुप्ता, मृदुला शास्त्री, मोनिका, गीता गुप्ता, ब्रजेश कंसल, शालिनी अग्रवाल, शिवांगी, मधु जैन, संगीता अग्रवाल, रंगोली, रागिनी, पंखिला, मनीषा बंसल, मीनू सिंघल, मोहिता, रीना मित्तल, कंचन अग्रवाल, रंजीता गुप्ता, उर्मिला अग्रवाल आदि शामिल रही। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने सभी को दुर्गानवमी व दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को महिला व बालिकाओं के संरक्षण तथा बुराईयों की समाप्ति का संकल्प लेना चाहिए।

Comments
Post a Comment