Skip to main content

अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन किया

 


हरिद्वार। बड़ी रामलीला के दर्शकों की संख्या अन्तिम दिनों मे बढ़ रही है। मंचन के अनंतिम दिन हरिद्वार के प्रथम मेयर मनोज गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा तथा सचिन शर्मा ने अपनी टीम के साथ रामलीला का दर्शन कर अपना जीवन धन्य किया, तथा अनुशासित एवं प्रेरणादाई मौलिक मंचन के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया। पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने अपने संस्मरण सुनाते हुए रामलीला को मानव जीवन के लिए उपयोगी बताया। श्रीरामलीला संपत्ति कमेटी के अध्यक्ष गंगा शरण मददगार एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा के मार्गदर्शन में मंचित हो रही बड़ी रामलीला में आज पूरे विश्व में भारत और विशेषकर उत्तराखंड राज्य को गौरवान्वित करने वाला दृश्य लक्ष्मण शक्ति के बाद हनुमान द्वारा हिमालय पर्वत से लाई गई संजीवनी बूटी का चमत्कार दर्शाया गया। समुद्र पार करने के लिए भगवान श्रीराम और रावण ने मिलकर सेतुबंध रामेश्वरम की स्थापना के माध्यम से नीतिपरक एवं मैत्रीपूर्ण शत्रुता का आदर्श प्रस्तुत किया। आज की रामलीला में विशेष आकर्षण का केंद्र रावण -अंगद संवाद रहा जिसमें रावण के रूप में शिक्षक मनोज सहगल तथा अंगद के रूप में उनके पुत्र निश्चय सहगल ने अपनी-अपनी पात्रता की जो मिसाल कायम की दर्शकों ने करतल ध्वनि से सराहा, वहीं राम की पात्रता का निर्वाह कर रहे साहिल मोदी ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी रावण को एक अवसर और प्रदान करने के लिए अंगद को शांति प्रस्ताव लेकर लंका भेजा। बड़ी रामलीला को आदर्श लीला के स्तर तक पहुंचाने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भसीन, मुख्य दिग्दर्शक भगवत शर्मा मुन्ना, महाराज कृष्ण सेठ, रविकांत अग्रवाल, विनय सिंघल,मंत्री डॉ संदीप कपूर,रविंद्र अग्रवाल, रमन शर्मा अनिल सखूजा ,मनोज वेदी ,कन्हैया खेवडिया,विशाल गोस्वामी ,राहुल वशिष्ठ,गोपाल छिब्बर,सुरेन्द्रअरोड़ा ,विशाल मूर्ति भट्ट, विशाल गोस्वामी,दर्पण चड्ढा, रमेश खन्ना, ऋषभ मल्होत्रा, विनोद नयन, वीरेंद्र गोस्वामी तथा सुनील वधावन आदि शामिल रहे। शुक्रवार को रामलीला भवन में ही सांकेतिक रूप से विजयदशमी का उत्सव मनाया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।