Skip to main content

दुर्गा पूजा में बढ़चढ़कर शामिल हुये पूर्वांचल के लोग,पूजा कर की विश्व कल्याण की कामना

 


हरिद्वार। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा पूर्वांचल के लोगों को उनका हक मांगने से नहीं मिलेगा, उन्हें अपना हक छीनना पड़ेगा। 30फीसदी की आबादी होने के बावजूद भी रानीपुर विधानसभा में पूर्वाचल के लोग उपेक्षा का शिकार है। ऐसा ही कमोबेस पूरे हरिद्वार सहित उत्तराखंड का भी हाल हैं। ऐसे में अगर उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट देती है और उन्हें जीत हासिल होती है तो वह पूर्वांचल के लोगों को उनका हक दिला कर ही रहेंगी। हरिद्वार में पूर्वाचल भवन का निर्माण कराया जाएगा। बताते चलें कि शारदीय नवरात्र दु्र्गा पूजा में पूर्वांचल की छटा निखर कर सामने आई है। ओम एनक्लेव कॉलोनी, निकट राजा बिस्कुट, सिडकुल में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों ने धूमधाम से दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया है। बड़ी संख्या में आसपास के रहने वाले लोग दुर्गा पूजा में शामिल होने आ रहे हैं। पूजा में बुधवार को आयोजित जागरण में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिल भास्कर,पूर्व प्रदेश सचिव विभास मिश्रा उत्तराखंड नवर्निमाण अभियान के संयोजक एवं भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड बोर्ड सदस्य डॉ महेंद्र सिंह राणा, पूर्वांचल उत्थान संस्था के वरिष्ठ सदस्य विनोद कुमार त्रिपाठी,पत्रकार संतोष कुमार एवं एनयूजे के प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास कुमार झा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दुर्गा पूजा में शामिल होकर मां भगवती की आराधना कर आर्शीवाद मांगा। इस मौके पर विमला पांडे ने कहा की पूर्वांचल के लोग मां भगवती की आराधना बड़ी धूमधाम के साथ करते हैं। शक्ति का प्रतीक मां भगवती की आराधना करने से लोगों की समस्त मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। हरिद्वार में भी पूर्वांचल संस्था एवं नवर्दु्गा युवा समिति के तत्वाधान में आयोजित दुर्गा पूजा में लोग बड़ी श्रद्धा उत्साह के साथ पूजा कर रहे हैं। इसके लिए वे संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं देती है। अनिल भास्कर ने कहा सनातन धर्म में व्रत और त्योहारों का खासा महत्व है। इसके माध्यम से लोग आपसी मतभेद को भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर प्रेम और सौहार्द के वातावरण में उत्सव मनाते हैं। व्रत और त्योहारों के माध्यम से राष्ट्र एकता की भावना भी मजबूत होती है। डॉ महेंद्र सिंह राणा ने कहा पूर्वांचल संस्कृति अपने आप में प्रगाढ़ता को समेटे हुए हैं। आज अपने घरों से दूर रहने वाले लोग अपनी संस्कृति और परंपरा से जकड़े हुए हैं। हरिद्वार में भी पूर्वांचल समाज के लोग छठ पूजा, दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन कर समाज को एक नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। विभास मिश्रा ने कहा उन्हें खुशी है कि महंगाई के दौर में भी पूर्वांचल के लोग अपने उत्साह में कोई कमी नहीं होने देते और नकारात्मकता से दूर रहकर व्रत और त्योहारों को बढ़-चढ़कर मनाते हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार झा ने कहा कि विगत 14 वर्षों से वे हरिद्वार में दुर्गा पूजा का आयोजन करते आए हैं जिसमें समस्त कॉलोनी के साथ शहर के लोग भी शामिल होकर मां भगवती का आर्शीवाद प्राप्त करते हैं। इस मौके पर वरुण शुक्ला,गुलाब यादव, प्रमोद यादव,सुमित झा,अमित झा,श्वेता मिश्रा, ज्योति झा,शांति झा,शंकर झा सहित बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।