Skip to main content

Posts

गरीब,असहाय लोगों की मदद कर उनके जीवन में प्रकाश लाने का कार्य करे-जिला जज

 हरिद्वार। जिला जज वीबी शर्मा ने कहा है कि बुराई से अच्छाई की जीत के रूप में दीपावली पर्व मनाया जाता है। अंधकार को मिटाकर प्रकाश की ओर बढ़ना ही जीवन का उद्देश्य है। जिला जज जिला बार संघ के आयोजित दीपावली मिलन समारोह में बोल रहे थे। शुक्रवार सायकाल जिला बार संघ के सभागार में आयोजित समारोह में जनपद न्यायाधीश वीबी शर्मा ने कहा कि दिवाली का त्यौहार सुख, समृद्धि,वैभव व लक्ष्मी प्राप्ति के रूप में मनाया जाता है। सभी को अपने आसपास रहने वाले गरीब, असहाय व कमजोर लोगों की मदद कर उनके जीवन में प्रकाश लाने का कार्य करना चाहिए। यही नहीं, प्रत्येक व्यक्ति को नारी सम्मान व देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए समर्पित रहना होगा। जिला बार संघ अध्यक्ष कुलवंत सिंह चैहान ने कहा कि भगवान राम ने नर,वानर,पशु व पक्षियों की मदद से सोने की लंका जलाकर शक्तिशाली शिवभक्त रावण की मार दिया था। इसका तात्पर्य यह है कि ईश्वर बुरे व्यक्ति कभी सहायता नही करता है। इसलिए हम सभी को अच्छे कार्य करने चाहिए। कई वक्ताओं ने दीपावली पर्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अनुराग चैधरी व कुणाल शर्मा ने किया। कार्यक्

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा कल,जोनल,सैक्टर मजिस्टेªट तैनात

 हरिद्वार। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कनिष्ठ सहायक सहित विभिन्न पदों के लिए 31अक्टूबर को होने वाली लिखित परीक्षा को सुचारू एवं निकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्दों पर सुरक्षा सहित जरूरी इंतजामात पुख्ता करनेक के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी की ओर से कहा गया है कि 31अक्टूबर रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02ः00 बजे ये 04ः00 बजे के मध्य पदनाम-कनिष्ठ सहायक व अन्य इंटरमीडिएट स्तरीय पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर किया जा रहा है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक पर्यवेक्षक, एक मजिस्ट्रेट तथा न्यूनतम एक महिला व एक पुरूष कांस्टेबलध्होमगार्ड की तैनाती के निर्देश दिये गये हैं, जिससे अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग अच्छे से हो तथा कोई डिवाइस या मोबाइल आदि परीक्षा कक्ष में न जा सके। मजिस्ट्रेट,पर्यवेक्षक परीक्षा केन्द्र पर चैकिंग, फ्रिस्किंग के साथ-साथ शान्ति व्यवस्था बनाये रखेंगे तथा परीक्षाओं की गोपनीयता व शुचिता से संचालन करने का कार्य करेंगे। उक्त परीक्षा को शंातिपूर्ण सम्पन्न कर

भाजपा में हीरा सिंह बिष्ट को मिली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी।

  हरिद्वार ।  भारतीय जनता पार्टी (BJP)  ने प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक की सहमति पर भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन में हीरा सिंह बिष्ट को  प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। हीरा सिंह बिष्ट ने वर्ष 2007 से छात्र राजनीति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरुआत की।  वर्ष 2007 में एस एम जे ए एन  महाविद्यालय हरिद्वार में  छात्र संघ के महामंत्री पद पर चुनाव में  भारी मतों से विजय रहे। तत्पश्चात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर अध्यक्ष  भी रहे।  हीरा बिष्ट ने भारतीय मज़दूर संघ (BMS)  में ज़िला मंत्री  रहते हुए  मज़दूर हितो के लिए कई आंदोलन भी किए।  हिन्दू हितो के लिए भी  समाज का नेतृत्व  करते हुए हिन्दू जागरण मंच(युवा वाहिनी) के प्रदेश के महामंत्री के दायित्व पर भी कार्य किया। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष माननीय मदन कौशिक ने भाजपा में  ऐसे ही ऊर्जावान नौजवानों  को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर प्रदेश के युवाओं को एक सकारात्मक संदेश दिया है । इस जिम्मेदारी को देने के लिए हीरा बिष्ट ने प्रदेश का नेतृत्व करने वाले यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक से मिलकर

श्रद्धा व विश्वास के प्रतीक हैं बाबा वीरभद्र-महामण्डलेश्वर स्वामी गर्व गिरी

 हरिद्वार। हिंदू रक्षा सेना के जिला प्रभारी एवं श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी फरसे वाले बाबा महाराज ने कहा है कि बाबा वीरभद्र श्रद्धा व विश्वास के प्रतीक हैं। जिनकी आराधना व्यक्ति का जीवन भवसागर से पार लगाती है। अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों का बाबा वीरभद्र कल्याण कर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्यामपुर कांगड़ी स्थित बाबा वीरभद्र सेवा आश्रम ट्रस्ट में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि महादेव के गण बाबा वीरभद्र के पूजन से शत्रुता का नाश होता है। जीवन की सभी दुश्वारियां समाप्त होती हैं और व्यक्ति का मान सम्मान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहकर सत कर्मों को अपनाना चाहिए। क्योंकि धर्म का मार्ग ही व्यक्ति को परमात्मा की शरण में ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाबा वीरभद्र के पूजन से साधक को रूद्र लोक  की प्राप्ति होती है और उसका जीवन सदैव सुखमय व्यतीत होता है। क्योंकि भगवान शिव के गण बाबा वीरभद्र भक्तों की शिव आराधना से प्रसन्न होकर उनके सभी मनोरथ पूर्ण करते हैं।

निर्माण ठेकेदार इस्तकार का खुलासा करते हुए पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्रतार

  हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में हुई निर्माण ठेकेदार इस्तकार हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हुसैन पुत्र फारूख निवासी इक्कडखुर्द थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में इस्तकार की हत्या की गयी थी। मामले के सम्बन्ध में एसएसपी डीआईजी डाॅ0योगेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि पथरी थाना क्षेत्र में 26 अक्तूबर की रात इक्कड़खुर्द के पास सुखे नाले में इस्तकार का लहुलुहान शव बरामद हुआ था। मृतक के परिजनों की और से पथरी पुलिस में हत्या का मुकद्मा दर्ज कराया था। हत्याकाण्ड के खुलासे के लिए जांच पड़ताल में जुटी पथरी पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच, मृतक के दोस्तों व गांव वालों से पूछताछ में पता चला कि हुसैन पुत्र. फारूख निवासी इक्कड़खुर्द मृतक इस्तकार के साथ जुआ खेलता था। घटना वाली रात भी उसे इस्तकार के साथ देखा गया था। इस पर पुलिस ने हुसैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने इस्तकार की हत्या करना कबूल करते हुए बताया कि उसने व इस्तकार रात में जुआ खेलने का कार्यक्रम बनाया था। रात में इस्तकार ने उसे फोन कर पुलिया पर बुलाया और दोनों बाईक पर सवार होकर

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

 हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियो ने पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ बस अड्डे के पास प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। सुनील सेठी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे घर का पूरा बजट बिगड़ रहा है। खाद्य सामग्री के रेट भी बढ़ रहे है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है सरकार जनता को राहत देने की बजाय आवश्यक चीजों के दाम बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। जनता की समस्याओं पर सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। सेठी ने कहा कि पेट्रोल डीजल आम आदमी के बजट से बाहर हो गया है। निम्न वर्गीय व्यक्तियों ने वाहन चलाने ही बंद कर दिए है। उन्होंने कहा कि मुठी भर राशन बांट कर सरकार लोकप्रियता हासिल करना चाहती है। लेकिन महंगाई रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया एवं महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि लाॅकडाउन के पहले से ही आमजनमानस व व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग बच्चो की स्कूल फीस तक

धोखाधड़ी कर लाखों की जमीन बेचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

 हरिद्वार। फर्जी तौर पर दूसरे की जमीन का बैनामा कर लाखों की धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले वर्ष दिसम्बर में कुर्बान पुत्र असलम निवासी ग्राम गढ़मीरपुर ने धोखाधड़ी से उनकी जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए रानीपुर कोतवाली में मुकद्मा दर्ज कराया था। कुर्बान ने आरोप लगाया था कि उनकी पूरनपुर साल्हापुर स्थित लाखों रूपए कीमत की कृषि भूमि को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम से फर्जी कागजात तैयार कर व फर्जी हस्ताक्षर कर बेच दिया है। मुकद्मे की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक विकास रावत ने सुरागरसी व मुखबिर की सूचना पर रियाजुद्दीन पुत्र गरीबा निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रियाजुद्दीन ने बताया कि उसने लालच में आकर फेरूपुर निवासी सतीश सैनी के साथ मिलकर फर्जी तौर पर कुर्बान बनकर व जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर देहरादून की डायनेक्स कंपनी को बेच दिया था। एसआई विकास रावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कंपनी के ओमप्रकाश व गवाह सतीश जैन द्वारा की गयी है। किसी का फर्जी प्रतिरूपण कर दस्तावेज तैयार करने पर आरोपी रियाजुद्दीन के खिलाफ मा