Skip to main content

भाईचारे को मजबूत करती है दीपावली-राव आफाक अली

हरिद्वार। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट, हरिद्वार के तत्वाधान में सैनी आश्रम, ज्वालापुर में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि इस प्रकार के दीपावली मिलन कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में आपसी भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में नगर निगम हरिद्वार की प्रथम महिला मेयर अनिता शर्मा ने सभी नगरवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि दीपों के त्यौहार दीपावली को सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिये और आपसी मनमुटाव को दूर कर नगर के विकास में सहयोग करना चाहिये। उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राम सिंह सैनी ने कहा कि कोई भी देश तभी आगे बढ़ सकता है जब देश का हर नागरिक आपसी भाईचारे से रहकर देश के विकास में अपना योगदान देगा। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चैहान ने कहा कि वर्तमान में समाज में वो भाईचारा देखने को नहीं मिल रहा है जो पहले दिखाई देता था। कार्यक्रम में अपनी शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमें आपसी भाईचारे का संदेश देते है। कार्यक्रम में यूनियन व कार्यक्रम संयोजक मनोज सैनी ने सभी देशवासियों से अपील की कि वे पर्यवारण संरक्षण में अपना योगदान देने के लिये इको फ्रेंडली दीपावली मनायें, जिससे पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके। कार्यक्रम में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार प्रो पीएस चैहान, नेशनल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री राम चन्द्र कन्नौजिया, प्रवीण झा, रविन्द्र सैनी, यूनियन के रुड़की अध्यक्ष हरिओम गिरी ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम यूनियन अध्यक्ष अखिलेश पोखरियाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा महासचिव अरुण कश्यप ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में पूर्व सभासद श्री अशोक शर्मा, यूनियन कोषाध्यक्ष सुमित सैनी, रुड़की से पत्रकार मनोज अग्रवाल, सुनील पटेल, विकास भाटिया, राव शहजाद, विशाल यादव, लक्सर से अमित गिरी गोस्वामी, भगवानपुर से राजेश सैनी, जितेंद्र जोशी, जोगेंद्र सिंह मावी, संतोष उपाध्याय, वासु राजपूत, अमित कुमार शर्मा सहित भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।