Skip to main content

दीपावली पर बाजारों में छाई रौनक,खरीददारों की भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिले

हरिद्वार। दीपावली से एक दिन पूर्व नगर के विभिन्न बाजारों में खासी रौनक छाई हुयी है। पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न मुख्य बाजारों मे लोगो द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है। उपनगरी ज्वालापुर के बाजार दीपावली पर्व को लेकर गुलजार रहे। दूसरी ओर दीपावली पर अपने अपने घरों तक पहुचने के लिए लोगों की भीड़ रेलवे स्टेशनों के अलावा बस अडड्ा पर दिखाई दिया। बसों में चढ़ने के लिए लोगों द्वारा धक्का मुक्की भी हो रही है। जबकि स्टेशन पर गंतव्य की ओर जाने वालों की वजह से स्टेशन परिसर में भी खासी भीड़ बनी हुई है। दीपावली में एक दिन शेष रह जाने के कारण बाजारों में रात्रि तक लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। खरीददारी के लिए बाजार में आने वाले ग्राहकों के स्वागत के लिए व्यापारियों द्वारा बाजारों को दुल्हन की तरह सजायी गयी है। कटहरा बाजार, गुरूद्वारा रोड़, जुमा मस्जिद, चैक बाजार, झण्डा चैक, पीठ बाजार, घास मण्डी आदि में खरीददारों की खूब भीड़ उमड़ रही है। ज्वालापुर के अतिरिक्त कनखल के चैक बाजार, हरिद्वार के विष्णु घाट, पुरानी सब्जी मण्डी, मोती बाजार, बड़ा बाजार आदि में ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ रही है। दीपावली पर्व को लेकर महिलाएं खास खरीदारी करती है। घर सजाने के सामान सहित लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां, मिट्टी के दीए, मंदिर आदि की खूब खरीददारी दीपावली पर्व होती है। बदलते समय के साथ पर्व मनाने के तरीकों में भी बदलाव आया है। पूर्व में दीपावली पर जहां एक दूसरे को उपहार स्वरूप मिठाई देने का चलन था। अब मिठाई के साथ अन्य उपहार देने का चलन भी शुरू हो गया है। दीपावली पर गिफ्ट आईटम्स की दुकानें भी खुब गुलजार हो रही हैं। दीपावली की शुभकामनाएं लिखे गिफ्ट जमकर बिक रहे हैं। गिफ्ट आईटम में फाऊण्टेन, गौतम बुद्ध की मूर्ति, फ्लावर पाॅट, घरों को सजाने में काम आने वाला सामान, बंदर बटर, रंगीन स्टीकर, कैंडल आदि लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसके अलावा कपड़े, जूते, इलेक्ट्रोनिक सामान, मोबाईल फोन, बाईक, कार आदि की बिक्री भी जमकर हो रही है। व्यापारी निखिल सिंह ने बताया कि इस बार चाईनीज आईटम की मांग कम हुई है। लोग परंपरागत सामान आदि खरीद रहे हैं। इसके अलावा इस बार मिठाईयों की दुकानों पर भी भीड़ भाड़ अपेक्षाकृत कम ही दिखाई दे रही है। दीपावली की पूर्व संध्या पर अपने गंतव्य की ओर जाने वालों की वजह से रेलवे स्टेशन एवं बस अडड्ा पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।