हरिद्वार। हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सामुदायिक केंद्र शिवालिक नगर में आयोजित किया गया। समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शपथ दिलायी। नव निर्वाचित अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, सचिव नरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय चैधरी, उपाध्यक्ष प्रदीप चैधरी, रतनपाल चैहान व सहसचिव अशोक शर्मा, देवेंद्र चैधरी, धर्मपाल शर्मा, अशोक कुमार, सहकोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रवक्ता मनोज शर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ लेकर संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए शिवालिक नगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की नवनिर्वाचित टीम ऊर्जावान है। ट्रांसपोर्टरों के हितों में अपना योगदान देगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर एक राज्य से दूसरे राज्य में सेतु का काम करता है। राज्य सरकार ट्रांसपोर्टरों के हितों को लेकर कई तरह की योजनाएं भी राज्य में संचालित कर रही है। व्यवसायियों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराना ही ट्रांसपोर्टरों की पहचान को दर्शाता है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि ट्रांसपोर्टर व्यापारियों के लिए एक मजबूत कड़ी है। व्यापारियों का पूरा रोजगार ट्रांसपोर्टरों पर टिका हुआ है। सेवाएं सही रूप से प्रदान की जाएं तो ट्रांसपोर्टरों के लिए यह सबसे अच्छा संकेत होता है। एक राज्य से दूसरे राज्य में उत्पादों को लाने ले जाने में बेहतर सुविधाएं देना ही ट्रांसपोर्टर का नैतिक कर्तव्य बनता है। अपनी समस्याओं को लेकर संगठित होकर ही कार्य किए जाएं। नवनियुक्त अध्यक्ष कमलकांत शर्मा व सचिव नरेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन को मजबूती के नए आयाम प्रदान किए जाएंगे। ट्रांसपोर्टर के समक्ष कई तरह की परेशानियां बनी रहती हैं। उनके निदान में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर दलजीत सिंह मान, गोविंद सिंह बिष्ट, जसबीर कौशिक, सूरजभान शर्मा, सुरेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, बलवान सिंह, सरोज कुमार, राजेंद्र शर्मा, वजीर जमदग्नि, अनिल मलिक, बलवान सिंह, बिरजू, श्रवण, विनोद, हैप्पी, सतीश शर्मा, विशाल शर्मा, ओमप्रकाश आदि ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दी।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment