Skip to main content

कांग्रेसियों ने दी इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस तथा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सुभाष घाट स्थित महानगर कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया तथा दोनों नेताओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने तथा संचालन यशवंत सैनी ने किया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि आजादी के बाद इंदिरा गांधी 15 वर्षों तक प्रधानमंत्री रही तथा पूरे विश्व में भारत की पताका फहराई। इसी वजह से उनको आयरन लेडी की उपाधि दी गई। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पूरे भारत में शहादत दिवस के रूप में मना रहे हैं। इंदिरा ने भारत के लिए अपने कार्यकाल में इतने कार्य किए। जिनका वर्णन करना कठिन है। भारत के प्रथम गृह मंत्री रहे लौह पुरुष सरदार सरदार पटेल की 144वी जयंती पर उनको भी भावांजलि अर्पित करते हैं। सरदार पटेल ने अपने 3 वर्ष के कार्यकाल में भारत की 575 रियासतों में से 572 रियासतों का आजाद भारत में विलय किया।  भारत की आजादी में पटेल का बहुत बड़ा योगदान रहा। हम उनको भी पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी तथा प्रदेश महामंत्री ओ.पी.चैहान ने कहा कि इंदिरा गांधी ने जिन देशद्रोही ताकतों से सचेत रहने को कहा था । हम इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी तथा ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने भी विस्तार से दोनों नेताओं के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें दोनों नेताओं से प्रेरणा लेनी चाहिए।  कार्यक्रम में जगत सिंह रावत, डा.संतोष चैहान,महंत श्यामपुरी, राजेंद्र बालियान, बीएस तेजियान, अनिल शर्मा, अशोक उपाध्याय, चै.बलजीत सिंह, गोविंद बिष्ट, नितिन तेस्वर, जटाशंकर श्रीवास्तव,बीपी चैहान, बीना कपूर, निशा शर्मा, नीतू बिष्ट, नीलम शर्मा, प्रदीप आहूजा, राहुल चैहान, आशीष गोस्वामी, वेदपाल तेजियान, विशाल राठौड़, कैलाश पाठक, जतिन हाडा, हरद्वारीलाल, नितिन यादव, त्रिपाल शर्मा, सीपी सिंह, आशीष शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, रजत जैन, विकास चंद्रा, कपिल पाराशर, सतीश दावडे, महेंद्र सिंह, अजय महाराज, नरेश वर्मा, राजेंद्र भवंर, तेजपाल सिंह, सुरेश राजपूत, मोहन कुमार आदि अनेक कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।