Skip to main content

किसानों की चिन्ता से वाकिफ,नही करना होगा गन्ना बकाया भुगतान का इंतजार-त्रिवेन्द्र सिंह रावत मुख्यमंत्री ने 50 से अधिक विकास कार्यो का किया शिलन्यास,बांटे ऋण

हरिद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में बच्चा इंडस्ट्री नहीं पनपने दी जाएगी। इसीलिए सरकार ने कानून लागू कर पंचायत चुनाव में दो से ज्यादा बच्चे वालों पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की चिंता से वाकिफ है। प्रदेश के 19 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब गन्ना भुगतान के लिए 200 करोड़ रुपये जारी किए गए हों। आने वाले दो साल में गन्ना भुगतान के लिए किसानों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ऐसी व्यवस्था बनाने जा रही है कि सप्ताह से दस दिन के भीतर भुगतान हो सके। प्रजापति समाज के लिए दीपावली तक राॅयल्टी मुक्त मिट्टी की अनुमति दी जाने की भी घोषणा की। सीएम ने पहली बार रूड़की नगर निगम क्षेत्र मंे शामिल नये क्षेत्र वासीयों को 10 वर्षों तक गृहकर से छूट तथा विकास कार्य किये जाने की घोषणा मंच से की।   रुड़की के नेहरू स्टेडियम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह को ब्याज रहित पांच लाख तक के ऋण दिए। इस दौरान उन्होंने 50 से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की स्थिति से परिचित है। इसीलिए उनके हित में कई तरह के कार्य किए जा रहे हैं। सरकार धान की खरीद का भुगतान 24 घंटे में कर रही है। खांडसारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। नेहरू स्टेडियम रूड़की पहुंचकर पं0 दीनदयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत राज्य सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह/अन्य के लिए ब्याज रहित ऋण वितरण कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 9895.74 लाख रूपये की लागत की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने आंचल अमृत योजना के लाभार्थी बच्चों को दूध के पैकेट भी वितरित किये। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर सहकारिता, दुग्ध विकास, उच्च शिक्षा एवं प्रोटोकॉल मंत्री डा.धन सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक,स्थानीय विधायक प्रदीप बत्रा एवं देशराज कर्णवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा जयपाल सिंह चैहान, जिलाधिकारी दीपेन्द्र चैधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस, मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर, भाजपा के विकास तिवारी सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।