Skip to main content

कुमायूं के बैजनाथ धाम पहुची पवित्र छड़ी यात्रा

हरिद्वार। चारों धाम की पवित्र छड़ी यात्रा चार धारों की यात्रा के बाद अब कुमायूं मण्डल में भ्रमण कर रही है। बुधवार को ब्रदीनाथ में पूजा अर्चना के बाद वापस बागेश्वर पहुची,जहां पर रात्रि विश्राम के बाद अल्मोड़ा के कौसानी पहुच गयी,यहां से कुमायूं मण्डल के विभिन्न पौराणिक स्थानों पर होते हुए वापस हरिद्वार जायेगी। इससे पूर्व ब्रदीनाथधाम में रावल जी तथा धर्माधिकारी ने पवित्र छड़ी का अभिषेक कर बाबा बद्रीनाथ का आर्शीवाद कर रवाना किया। प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। बद्रीनाथ धाम में पवित्र छड़ी व्यासगुफा,पांडकेश्वर मन्दिर,विष्णुप्रयाग के बाद पीपलकोटी पहुची। पिछले 12 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूजा अर्चना के बाद चारों धामों के अलावा विभिन्न पौराणिक स्थलों मठो,मन्दिरों के लिए पवित्र छड़ी को रवाना किया था।             श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी ने बताया कि पवित्र छड़ी को लेकर श्रीमहंत प्रेम गिरी,श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती साधु संतो के साथ कर्णप्रयाग पहुची,जहां पांच शताब्दी पूर्व जूना अखाड़े की स्थापना की गयी थी। पवित्र छड़ी पहुचने पर भोलानाथ आश्रम तथा संगम पर स्थित शिवालय में श्रीमहंत नागेश्वर गिरि द्वारा पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की गयी। यात्रा मार्ग में थराली पहुचने पर स्थानीय विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह ने पवित्र छड़ी एवं साधु संतो का ढोल नगाड़ो के साथ स्वागत किया। पवित्र छड़ी को जुलूस के रूप में गाजे बाजे के साथ श्रीमहंत रजनीशानंद गिरी,जिला पंचायत सदस्य महेश शंकर त्रिकोरी,सभासद हरीश पंत,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतीम सिंह रावत,कोटेश्वर के श्रीमहंत शिवानंद गिरी आदि बेतालेश्वर महादेव मन्दिर पहुचे,जहां स्थानीय नागरिकों ने छड़ी की पूजा अर्चना की। श्रीमहंत हरिगिरी ने बताया कि पवित्र छड़ी का स्थान स्थान पर स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा के साथ बड़े उत्साह से स्वागत किया जा रहा है। प्रसिद्व पौराणिक स्ािल बैजनाथ पहुचने पर पवित्र छड़ी का सरयू में स्नान करवाने के बाद मन्दिर में पूजा अर्चना की गयी।मन्दिर के श्रीमहंत भगीरथ गिरी व श्रीमहंत निरंजन गिरी ने पूजा के पश्चात के छड़ी को रात्रि विश्राम के लिए कौसानी अल्मोड़ा रवाना किया। साधु संतो के जत्थे का नेतृत्व श्रीमहंत शिवदत्त गिरी,श्रीमहंत धीरज गिरी,श्रीमहंत पशुपति गिरी,श्रीमहंत पुष्कर गिरी,श्रीमहंत सहजानंद गिरी आदि कर रहे है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।