हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं ने खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर एकत्र होकर पटाखे फोड़े। जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दिलायी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश का आर्थिक विकास कर सकते हैं। कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से देश की जनता आजिज आ चुकी है। पार्षद राजेश शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की जीत जनता के सहयोग से मिली है। भाजपा ही देश का विकास कर सकती है। इस अवसर पर पार्षद मोनिका सैनी, नेपाल सिंह, शुभम मण्डोला, राजेंद्र कटारिया, भाजयुमो महामंत्री पार्थ दुबे, लोकेश गिरी, अनुज सैनी, पुनीत धीर, विजयपाल, देवेंद्र मनवाल, अंकित गुप्ता, श्याममल दबोड़िए, मनोज वर्मा, पुष्पराज कुशवाहा, निशांत वर्मा, तुषार चावला, डा.जितेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment