हरिद्वार। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय द्वारा माँ गंगा को साक्षी मानते हुए हरकी पौड़ी पर माँ गंगा की आरती एवं भ्रष्टाचार उन्नमूलन, ईमानदारी तथा संगठन व देश को गौरवशाली बनाने की लगभग 15000 लोगों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उप मण्डल प्रमुख नरेश कुमार सिंगला, संजय जैन (मुख्य प्रबन्धक, सतर्कता, जेड.ए.ओ. मेरठ), तजिंदर सिंह (मुख्य प्रबन्धक), एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही उप मण्डल प्रमुख एवं अन्य अधिकारियों ने साईं संस्कार विद्यालय में छात्रों को संबोधित किया और छात्रों, अद्यापकों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर रोहित मिश्रा (वरिष्ठ प्रबन्धक), अंकुश झाम (वरिष्ठ प्रबन्धक), संजीव अरोड़ा (वरिष्ठ प्रबन्धक), अमित बंसला (राजभाषा अधिकारी) आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के संचालक पंकज अरोड़ा एवं प्रधानाचार्य श्रीमति सपना अरोड़ा ने पी.एन.बी. परिवार के उपस्थित सभी सदस्यों का अभिनंदन किया तथा इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment