Skip to main content

सीबीआई जांच का डर दिखाकर कांग्रेस पर दबाव बनाना चाहती है केंद्र सरकार-जोत सिंह बिष्ट

हरिद्वार। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जोतसिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के दबाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर एफआईआर दर्ज किया जाना किसी भी रूप से ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को सीबीआई का डर दिखाकर दबाव की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने षड़यंत्र रच फर्जी तरीके से स्टिंग प्रकरण कर पूर्व में रही हरीश रावत सरकार को गिराने के उद्देश्य से यह सब किया। भाजपा के खिलाफ अब कांग्रेस पूरे प्रदेश में एक जनजागरण अभियान की शुरुआत कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा कांग्रेस के नौ विधायकों की खरीद फरोख्त की गयी। उस मामले की भी सीबाआई जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि स्टिंग रचियता द्वारा मुख्यमंत्री के परिवार जनों का भी स्टिंग किया गया। लेकिन प्रदेश सरकार इस मामले में किसी भी प्रकार की जांच करने से भी कतरा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे देना चाहिए। सत्ताधारी पार्टी सीबीआई का रोब दिखाकर विपक्ष की आवाज को दबा रही है। देश भर में विपक्ष के नेताओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बोलने के अधिकारों का भी हनन किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सदन में बहुमत साबित कर अपनी सरकार बचायी थी। लेकिन लोकतांत्रिक प्रक्रिया को षड़यंत्र के तहत प्रभावित करने का राज्य व केंद्र सरकार लगातार कर रही है। स्टिंग प्रकरण को लेकर एफआईआर दर्ज कराना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। वीडियो में मात्र हां हूं कह देने से ही गुनाह साबित नहीं होता है। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के परिवार जनों के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को छुपाने के चक्कर में इस मामले को तूल दिया जा रहा है। सत्ता में काबिज कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी वे सत्ता में बने हुए हैं। वार्ता के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पुरूषोत्तम शर्मा व मनीष कर्णवाल आदि उपस्थित थे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।