हरिद्वार। अखंड ब्राह्मण सभा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत श्रोतिया ने संगठन का विस्तार करते हुए आशीष गौड़ को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। साथ ही महिला प्रकोष्ठ में अमीषा पोखरिया को गढ़वाल संभाग की अध्यक्ष और रितिक थपलियाल को हरिद्वार का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। हरिद्वार मोती बाजार के अध्यक्ष सचेंद्र झा को राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया गया है। मीडिया को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि बैठक में संगठन के सचिव विजय त्रिपाठी ने संगठन के उद्देश्य को सबके सामने रखा और सभी से उन्हें साकार करने की दिशा में चलने का आह्वान किया। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आदित्य झा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी टीम पूरी लगन और जोश के साथ संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी मनोज कोठारी, उमेश जोशी, नवल पंत, विजय भट्ट, पंकज जोशी, तुषार जगुड़ी, धीरज शर्मा,अभिनव तिवारी, शुभम भट्ट, मधुसूदन शास्त्री, रवि तिवारी, देवेंद्र शर्मा शामिल हुए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment