हरिद्वार। बिहार महासभा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय ने दिनेश पाण्डेय जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान बिहार महासभा के कार्यकर्ताओं ने दिनेश पाण्डेय का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय ने बताया कि बिहार महासभा को जिला स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। चालीस वार्डो में जल्द से जल्द वार्ड अध्यक्ष की घोषणा भी की जाएगी। चंद्रकांत पाण्डेय ने कहा कि बिहार महासभा के बैनर तले गंगा स्वच्छता, रक्तदान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियानों को भी जिला स्तर पर चलाए जाएंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय ने आभार जताते हुए कहा कि पूरी ईमानदारी व निष्ठा से महासभा को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। संरक्षक अजीत कुमार ने कहा कि पूरे हरिद्वार जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कर्मठ युवा कार्यकर्ताओं को सभा में सम्मिलित किया जाएगा। जल्द ही नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा। शंकर शर्मा ने कहा कि बिहार महासभा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय सामाजिक गतिविधियों में लगातार अपना सहयोग प्रदान करते हैं। स्वागत करने वालों में राजकुमार प्रिंस, विनोद उपाध्याय, अजय पाण्डेय, प्रदीप सिंह, बबलू झा, चंदन झा, कपिल विश्नोई, रवि शर्मा, पवन त्यागी, गौतम सकलानी, प्रीतम चैहान, ईष्टदेव सोनी, राजेश कुमार, लालचंद, देवेंद्र कुमार, संतोष कुमार, अनिल वर्मा, भंवरपाल, सचिन, नरेश गुप्ता, विजय अग्रवाल, विनोद कुमार, नरेंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा, राधा रमण शर्मा, प्रमोद चैधरी, मोनू झा, रिंकू आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment