हरिद्वार। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र में युवा महोत्सव के अन्र्तगत उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह एवं चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। चित्रकार बहुआयामी प्रतिभा के धनी कर्नल सी0 पी0 जोशी ने प्रतिभागियों को चित्रकला के गुण सिखाये। बालदिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के पुरस्कृत बाल चित्रकारों ने कार्यशाला में अपनी प्रतिभा को उकेरा। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमति दीपा जोशी ने कहा कि चित्रकार की प्रतिभा को बालकाल्य से ही प्रेरित किया जाना चाहिए तभी वह प्रतिभावान चित्रकार बन सकता है। कर्नल जोशी ने कहा कि चित्रकार की सोच और कल्पना को कागज पर उतारना ही चित्रकारी है। बाल चित्रकारो को केवल प्रेरणा की आवश्यकता है हर बच्चें में चित्रकार छिपा है। ंकार्यक्रम में अतिथि के रूप प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा,किरण कुमार, यूपी परिवहन निगम के आरई कुलदीप चैधरी, कांग्रेस नेता ओ. पी. चैहान, श्री मति अंजू द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस, निर्णायक कमेटी में श्रीमति कमला जोशी, कर्नल सी. पी जोशी, श्रीमति सुनीता जोशी आदि रहे जिनके द्वारा बच्चों की ड्रांइग शीट को जाँचा गया। कार्यक्रम में शुभलक्ष्मी कक्षा-7 डी0 ए0 वी0 से प्रथम स्थान (पुरस्कार राशि 1000), संस्कृति शर्मा कक्षा 2 डी पी एस द्वितीय (पुरस्कार राशि 750), साक्षी कक्षा 9 केन्द्रीय विद्यालय से तृतीय (पुरस्कार राशि 500), ईशिका चैहान कक्षा 7 शिवडेल स्कूल ने सांत्वना पुरस्कार (पुरस्कार राशि 300), प्राप्त किया। संस्था की ओर से अध्यक्षा श्रीमति दीपा जोशी सचिव सुखबीर सिंह, केयर टेकर पदम प्रकाश, कोषाध्यक्ष, सुभाष धई, डा0 हिमांशु द्विवेदी, नरेश मोहन, विभोर चैधरी, कमलप्रीत कौर, आशी शर्मा, शिवदत्त शर्मा, जाकिर, ललित आदि उपस्थित रहे है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment