Skip to main content

दुनिया में वेद के ज्ञान को बिखेरने की आवश्यकता -डा0रमेश पोखरियाल निशंक

हरिद्वार। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि विश्व का सबसे प्राचीन ग्रन्थ वेद है। यह हम सबका सौभाग्य है कि उत्तराखंड की भूमि में वेदों, पुराणों, उपनिशदों एवं आयुर्वेद का जन्म हुआ है। मनुष्य ईश्वर की सुन्दरत्म कृति है, वेद पुराणों में निपुण व्यक्ति ईश्वर का वरदान है। शनिवार को उत्तराखंड संस्कृत विवि में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक संगोष्ठी के समापन अवसर पर उन्होंने कहा कि मनुष्य चाहे संसार में सब कुछ प्राप्त कर ले, लेकिन उसके सभी रास्ते वेद पर आकर पहुंचते हैं। इसलिए दुनिया में वेद के ज्ञान को बिखेरने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया वर्तमान में अनेक संकटों से जूझ रही है, वेदों का सही रूप में प्रचार-प्रसार हो जाए तो उन सभी संकटों का समाधान वेद के ज्ञान से हो सकता है। वेदों को विज्ञान से जोड़ने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह पिछले दिनों में विश्व के अनेक देशों में गए, दूसरे देशों के कई विद्वानों ने जब वेद को विज्ञान के साथ जोड़कर दिखाया तो वह आश्चर्य में पड़ गए कि दुनिया के लोग वेदों का अनुसरण कर रहे हैं। डॉ. निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति जल्दी ही आने वाली है, शिक्षा नीति में हम वेद की बातों को समाहित कर सकें ऐसी हमारी कोशिश है। कुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि वेद ऐसी विद्या है जिसका अध्ययन करने से निश्चय ही व्यक्ति को समाधान मिलते हैं, उस विद्या का कोई महत्व नहीं होता जो दूसरों को लाभ न दे सके। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ नई दिल्ली के कुलपति, डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि विद्या का मार्ग वेद से प्रारंभ होता है, यही विद्या धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को प्रदान करने वाली है। विवि के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने अखिल भारतीय वैदिक संगोष्ठी में आए हुए सभी अतिथियों का आभार जताया। संगोष्ठी में संस्कृत शिक्षा सचिव विनोद प्रसाद रतूडी, प्रो. वीरूपाक्ष वी जड्डी पाल, संस्कृत अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो प्रेमचंद्र शास्त्री, प्रो. पी. एसएच राव आदि ने भी विचार रखे। संगोष्ठी का सार संयोजक डॉ. अरुण कुमार मिश्र ने प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. कंचन तिवारी ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।