हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भूखे-गरीब व असहाय को भोजन खिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। सभी साधन संपन्न लोगों व सामाजिक संस्थाओं को इस पुनित कार्य के लिए आगे आना चाहिए। श्री अवधूत मण्डल आश्रम में बाबा ब्रह्मदास अन्न क्षेत्र का शुभारम्भ करते हुए उन्होंने कहा कि यदि समाज के प्रबुद्ध व समृद्ध वर्ग के लोग आगे आएं तो कोई भी गरीब आदमी खाली पेट नहीं रह सकता। जरूरमंदों की मदद करना हमारी संस्कृति की विशेष पहचान है। हरिद्वार धर्मनगरी व देश की आध्यात्मिक राजधानी है। सेवाभाव हरिद्वार की संस्कृति रहा है। इसी संस्कृति के अनुरूप यहां के लोगों व संस्थाओं के भाव तथा कार्य हैं। गुरूमण्डल आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि गुरूमण्डल आश्रम की विशाल गुरूपरम्परा में शामिल बाबा ब्रह्मदास महाराज की स्मृति में शुरू किए अन्न क्षेत्र में विद्यार्थियों व गरीब निसहाय परिवारों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। म.म.स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि महंत स्वामी रूपेंद्र प्रकाश के सानिध्य में गुरू मण्डल आश्रम के सेवा प्रकल्पों को विस्तार देते हुए शुरू किया गया अन्न क्षेत्र सभी को सेवा की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर महंत स्वामी प्रकाश मुनि, महंत स्वामी गंगादास, स्वामी सुतीक्ष्ण मुनि, स्वामी दिव्यानन्द महाराज, स्वामी नरेश मुनि, सेवा भारती के शहर अध्यक्ष रवि जोशी, भाजपा नेत्री अन्नू कक्कड़, संजना शर्मा, संगीग गिरी, पंडित पद्म प्रकाश शर्मा, नवीन तेश्वर, विक्रम आदि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment