हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चैधरी ने आज संविधान दिवस के अवसर पर समस्त कलेक्ट्रेट कार्मिकों को संविधान के उद्देशिका की शपथ दिलायी। यह अभियान भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर के जन्मदिवस (समरसता दिवस 14 अप्रैल तक मनाया जायेगा। सभी विभागों में समरसता दिवस को उल्लसपूर्वक मनाया जायेगा। इस अवधि में स्कूल कॉलेजो में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। दूसरी ओर पुलिस लाइन रोशनाबाद समेत जनपद के सभीं थाना, चैकियों में संविधान दिवस मनाते हुए शपथ ली गयी। एसएसपी द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद मे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई । तत्पश्चात संविधान के महत्व का प्रसार करने और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं व संविधान सभा अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद सहित सभी समितियों पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। साथ ही समस्त थाने व चैकियों में भारत गणराज्य का 70वां संविधान दिवस मनाते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा शपथ लेते हुए मौजूद सभी कार्मिकों को संविधान की शपथ दिलाई गई।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment