हरिद्वार। कृष्णानगर नहर पर पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने निर्माण में जेसीबी मशीन पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे प्रेम शर्मा ने कहा कि सरकारी धन का खुला दुरूपयोग किया जा रहा है। सत्ता से जुड़े लोगों के निजी लाभ के लिए लाखों रूपए खर्च कर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से बजट को ठिकाने लगाने की नीयत से पुलिया का निर्माण किया गया है। जिस स्थान पर पुलिया बनायी गयी है। उसका कोई भी इस्तेमाल जनहित में नहीं है। प्रेम शर्मा ने शहरी विकास मंत्री पर भी सरकारी धन के दुरूपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छोटी सी पुलिया 18 लाख में बनायी गयी। काॅलोनाईजर को लाभ पहुंचाने की नीयत से इस पुलिया का निर्माण किया गया। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हिमांशु बहुगुणा व सुमित भाटिया ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों के दबाव में अधिकारी गलत कार्यो को भी सही ठहरा रहे हैं। सरकारी धन का खुला दुरूपयोग किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। पुलिया निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया गया। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। प्रदर्शन करने वालों में शुभम अग्रवाल, दीपू कश्यप, विकास, रणवीर शर्मा, सन्नी, जितेंद्र सिंह, सुमित बंसल, अनुज चैहान, सलीम, विजय गुप्ता, गौरव कौशिक, तेजपाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment