हरिद्वार। व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधी मण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी के नेतृत्व मे मेला अधिकारी दीपक रावत से मुलाकात कर बधाई और मेले को लेकर सुझाव और व्यापारियो की समस्या बताई। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा कि कुम्भ मेला हरिद्वार के लिए एक गौरव का विषय है। सभी को मिलकर इस मेले को सफल बनाना है। उन्होंने माँ गंगा की रक्षा के लिए एनजीटी के आदेश का कड़ाई से पालन होना चाहिए। साथ ही मेले में व्यापारियों को सामान लाने ले जाने के लिए एक समय तय किया जाना चाहिए और पास जरी किए जाने चाहिए। बेरिकेटिग पर लोकल पुलिस लगनी चाहिए साथ ही उत्तरी हरिद्वार में स्थाई अस्पताल बनाया जाना चाहिए। शहर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी व महामंत्री सुमित अरोरा ने कहा की मेला प्रशासन और व्यापारी मिलकर कुम्भ मेला सफल बनाएँगे। प्रशासन को व्यापारियों को साथ ले कर चलना चाहिए। व्यापारी भी इसमें पूरा सहयोग करेंगे। व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए मेला अधिकारी दीपक रावत ने कहा की प्रशासन व्यापारियों के साथ है। एनजीटी के नियमों का पालन किया जाएगा और अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसमे व्यापारियों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। प्रतिनिधी मण्डल मे रिक्की अरोरा, मयंक मूर्ति भट्ट, सुरेश मखीजा, गगन बाली, पवन त्यागी, जगदीप भारद्वाज, विपिन, संजीव कुमार व अरविंद चैधरी शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment