Skip to main content

टीएचडीसी निजीकरण के विरोध में कांग्रेसियों ने फंूका सरकार का पुतला

हरिद्वार। टीएचडीसी का निजीकरण किए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ चंद्राचार्य चैक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस अवसर पर पूर्व राज्य मन्त्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है। तमाम सरकारी उपक्रमों का निजीकरण किया जा रहा है। जिससे सरकारी उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारी बेरोजगार हो रहे हैं। सरकार के निर्णयों की वजह से उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। उनमें काम करने वाले लोगों की नोकरियां जा रही हैं। बेरोजगारी बढ़ा रही केंद्र सरकार को उखाड़ने के लिए सड़कों पर उतरना होगा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि टीएचडीसी का निजीकरण करके सरकार उसमें कार्यरत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाना चाहती है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर टीएचडीसी सहित राज्य के किसी भी सरकारी उपक्रम का निजीकरण नहीं होने देगी। डा.संतोष चैहान व जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने भी कहा कि उद्योग बंद होने से सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ता है। जब घर की आमदनी नहीं होती तो सारा दर्द महिलाओं को झेलना पड़ता है। घर का चुल्हा तक नहीं जलता और बच्चे भूखे रहते हैं। महिला कांग्रेस सरकारी की निजीकरण नीति का डटकर मुकाबला करेगी। हाजी नईम कुरैशी तथा चैधरी बलजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण सिडकुल से कर्मचारियों को बाहर किया जा रहा है। बेरोजगारी की वजह से गरीब मजदूरों के सामने दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। श्रमिक नेता मुरली मनोहर तथा युवा नेता नितिन तेश्वर ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में दिनेश वालिया, जटाशंकर, अनिल भास्कर, निशा शर्मा, अंजू द्विवेदी, बीपी चैहान, सविता सिंह, बीना कपूर, रफी खान, अशोक शर्मा, उदयवीर सिंह,रवि बहादुर, मेहरबान खान, नवेज अंसारी, हाजी साहबुद्दीन, जफर अब्बासी, गोविंद बिष्ट, संदीप गौड़, राजेंद्र बालियान, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, शैलेंद्र सिंह,गुलबीरसिंह, विशाल राठौड़ ,ब्रह्म सिंह तेजियान, राम विशाल देव, अरशद ख्वाजा, डा.दिनेश पुंडीर, विपिन पेवल, जितेंद्र सिंह, सुमित भाटिया, कैलाश प्रधान, अरविंद चंचल, वेदपाल तेजियान, मनोज जाटव, वीरेंद्र असवाल, सुनील कड़च्छ, दीपक टंडन, सतीश दावड़े, सुरेंद्र सैनी, श्याम सिंह हरीश शेरी, त्रिपाल शर्मा, प्रदीप कुमार, अमन अरोड़ा, नरेश वर्मा, डा.धूमसिंह सैनी, तेजपाल सिंह, राजेश चैहान, प्रीत कमल, प्रवीण मिश्रा, हरद्वारीलाल, रशिम गुप्ता, सुषमा सहगल, महेंद्र परालिया, अजय महाराज, अनिल शर्मा, दिग्विजय सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, संदीप गौर, हरिशंकर प्रसाद,सुखचंद सिंह आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।