Skip to main content

553वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में शबद कीर्तन व अखण्ड पाठ का आयोजन

हरिद्वार। गुरू गोविंद सिंह के 553वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में शबद कीर्तन व अखण्ड पाठ का आयोजन किया गया। गरीब असहाय निर्धन लोगों को कंबल व फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में श्रद्धालु संगत को संबोधित करते हुए कोठारी महंत जसविन्द्र सिंह महाराज ने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह जहां विश्व की बलिदानी परम्परा में अद्वितीय थे। वहीं वे स्वयं महान लेखक, मौलिक चिंतक थे। उन्होंने सदैव प्रेम एकता व भाईचारे का संदेश दिया और धर्म के लिए उनके समस्त परिवार ने बलिदान दिया। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव ऐतिहासिक रहेगा। मंहत अमनदीप सिंह महाराज ने कहा कि इतिहास में गुरू गोविन्द सिंह एक विलक्षण क्रांतिकारी संत व्यक्तित्व हैं। गुरू गोविन्द सिंह महाराज ने समूचे राष्ट्र के उत्थान के लिए संघर्ष के साथ-साथ निर्माण का रास्ता अपनाया। वे केवल सिक्ख धर्म के ही नही बल्कि पूरी मानवता के प्रेरणास्रोत हैं। महंत खेमसिंह महाराज ने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह एक महान कर्म प्रणेता, अद्वितीय धर्मरक्षक के साथ ही वीर योद्धा भी थे। संत रोहित सिंह व संत विष्णु सिंह ने बताया कि गुरू गोविन्द सिंह महाराज का 553वां अवतरण दिवस पर उनके अवतरण स्थल पटना साहिब में गुरूद्वारा बाल लीला मैनीसंगत में भव्य रूप से मनाया जाएगा। जहां उन्होंने बाल लीला की थी और बचपन से ही धर्म की शिक्षा समाज को दी थी। इस अवसर पर महंत सतनाम सिंह, महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, संत रामस्वरूप सिंह, संत सुखमन सिंह, संत जसकरण सिंह, संत तलविन्दर सिंह, संत सुरजीत सिंह, संत जरनैल सिंह, संत रोहित सिंह, महंत गुरूभक्त सिंह, महंत मलकीत सिंह आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।