हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र के सुमन नगर में जनकल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र से स्थानीय लोगो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान बीजेपी वरिष्ठ नेता चमन चैहान ओर नितिन चैहान भी शामिल हुए। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चैधरी ने बताया कि जीवन सभी के लिए अनमोल है ओर सरकार द्वारा आम जनमानस के स्वास्थ्य के ख्याल को देखते हुए बहुत सुंदर योजना चलाई गई हैं। जिससे जरूरतमंद लोगो को लाभ मिल सकेगा। हमारा भी यही प्रयास है कि जो लोग सरकारी योजनाओं की जानकारियों से वंचित रह जाते है। ऐसे लोगो को ट्रस्ट द्वारा जागरूक कर इससे मिलने वाले लाभ और सुविधाओं की जानकारी दी गयी है। प्रदीप चैधरी ने कहा कि मोदी सरकार जनहित में अनेकों फैसले ले रही है। जो लोग गंभीर बीमारियों का इलाज कराने में सक्षम नहीं है। आयुष्मान कार्ड से वह अपना इलाज करा सकते हैं। इस कार्ड से गरीब, असहाय निर्धन परिवारों को लाभ प्राप्त हो रहा है। आयुष्मान कार्ड का लाभ शहर की जनता को लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमे मुख्य रूप से निर्धन कन्याओ का विवाह, मंदिर निर्माण, सौेन्दर्यकरण और लाइट लगाने का काम ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा हैं।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment