हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में अलाव जलाने और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के लिए भाजपा पार्षदों ने सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने कहा कि 13 दिसंबर को अलाव जलवाने के लिए निगम प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था। लेकिन अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। पार्षदों ने कहा कि मेयर और अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्थानीय लोग और श्रद्धालु ठंड से ठिठुर रहे हैं। भीषण ठंड के बावजूद उत्तरी हरिद्वार में अलाव नहीं जल रहे हैं। क्षेत्र के प्रमुख स्थलों, चैराहों और घाटों पर अलाव की व्यवस्था को लेकर भाजपा पार्षद सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी से मिले। भाजपा पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि सबसे अधिक आश्रम और धर्मशाला उत्तरी हरिद्वार में है। लेकिन अलाव न जलने से यात्रियों और निराश्रितों का ठंड से बुरा हाल है। कहा कि जांच न होने के चलते वार्डों में स्ट्रीट लाइट नही लग पाई है। पार्षद अनिल मिश्रा ने कहा कि कि मेयर शहरी विकास मंत्री और भाजपा पार्षदों के खिलाफ बयानबाजी करने के मौका तलाशती हैं, जबकि उनको शहर में सफाई व्यवस्था और पथ प्रकाश पर ध्यान देना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद अनिल मिश्रा, अनिल वशिष्ठ, विनित जौली, ललित सिंह रावत, राजेश शर्मा, पिंकी चैधरी, सपना शर्मा, मोनिका सैनी, प्रशांत सैनी, राधेकृष्ण शर्मा, शुभम मंडोला, सुनील अग्रवाल गुड्डू, नितिन शर्मा, सचिन अग्रवाल मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment