हरिद्वार। अध्यात्म चेतना संघ का वार्षिकोत्सव 'गीता ज्ञान महोत्सव ' गौतम फार्म हाउस में संतजनो की गरिमामय उपस्थिति मे आयोजित किया गया। जिसमें गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओ, निर्णायक मंडल को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले आचार्य विष्णु दत्त राकेश को 'गीता रत्न' सम्मान से अलंकृत किया गया। साथ ही रिद्धिमा पांडे, कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत, एम के सिंह, राजेश शर्मा, डा.एमवीके सिंह, अरणा दयाल को हरिद्वार गौरव सम्मान से नवाजा गया। अध्यात्म चेतना संघ के अध्यक्ष प्रो.पी एस चैहान ने गीता रत्न और हरिद्वार गौरव से नवाजे गए व्यक्तियों का परिचय करवाते हुए संस्था की जानकारी प्रदान की। अध्यात्म चेतना संघ के संस्थापक आचार्य करूणेश मिश्र ने संस्था का परिचय देते हुए वर्ष भर की गतिविधियों और उपलब्धियो से परिचित करवाया। गूगल ब्वाय के नाम से प्रसिद्ध पं.कौटिल्य आयोजन के विशेष आकर्षण रहे। दर्शकों ने गूगल ब्वाय से विभिन्न प्रश्न किये और उत्तर पाकर तालियाँ बजा कर उनका स्वागत किया। प्रति वर्ष की भाँति बालक प.हरितोष एकलव्य ने कंठस्थ गीता पाठ श्रवण करा कर तालियाँ बटोरी। इस अवसर पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता जो 19 विधालयो में आयोजित की गई थी और जिसमे चैबीस सौ विधार्थीयो ने प्रतिभाग किया था। उनमे से प्रथम विजेता को ग्यारह हजार, द्वितीय विजेता को इक्यावन सौ और तृतीय को इकत्तीस सौ रुपये का नकद पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक स्कूल के टापर को पाँच सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया साथ ही निर्णायक मंडल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक आचार्य करूणेश मिश्र, अध्यक्ष प्रो.पीएस चैहान, कार्यक्रम संयोजक जगदीश लाल पाहवा, महामंत्री योगाचार्य विशाल शर्मा, सचिव भूपेन्द्र गौड, इन्द्र प्रकाश अग्रवाल, नितिन गौतम, अशोक सरदार ने आए हुए अतिथियो, संतजनो का स्वागत किया। इस दौरान कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, कुंभ मेला अधिकारी सरदार हरवीर सिंह, विधायक आदेश चैहान, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रेमचंद शास्त्री, श्रीयांष जैन, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, डा.संध्या शर्मा सहित अतिथीयों ने गीता ज्ञान महोत्सव में अपने विचारों से अवगत कराया।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment