हरिद्वार। जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव की घोषणा होने के साथ ही चुनाव अधिकारी की भी घोषणा कर दी गई है। इस सम्बन्ध में रोशनाबाद स्थित अधिवक्ता सभागार में आयोजित बैठक में मतदान की तारीख 23 दिसम्बर तय की गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी समेत चार अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। मंगलवार को अधिवक्ता संघ के सभागार में आयोजित बैठक में मौजूदा कार्यकारिणी ने सदस्यों के सामने पूरे वर्ष का लेखा जोखा रखा। सचिव सुशील कुमार सैनी ने वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा किए गए विकास कार्य और आय व्यय का हिसाब दिया। इस दौरान बैठक में वार्षिक चुनाव को संपन्न कराने पर चर्चा हुई। जिस पर आगामी नई कार्यकारिणी के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी के पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र कुमार दत्ता और सहायक चुनाव अधिकारी कुलवंत सिंह चैहान, अश्विनी कुमार सैनी व दीक्षा सिंह की नियुक्ति की गई है। सहायक चुनाव अधिकारी कुलवंत सिंह चैहान ने बताया कि जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। चैहान ने बताया कि बार संघ में कार्यरत अधिवक्ता वोटर लिस्ट की जांच के बाद चुनाव की तिथियां घोषित होगी। बार कौंसिल उत्तराखंड के दिशा निर्देश पर वार्षिक चुनाव पूरे कराएं जाएंगे। फिलहाल, अध्यक्ष समेत चैदह सदस्य कार्यकारिणी के लिए 23 दिसंबर की तारीख तय की गई है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment