हरिद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी डॉ. अमरजीत सिंह का हरिद्वार पहुंचने पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सेवादल कार्यालय पर डॉ. अमरजीत सिंह ने सभी पदाधिकारियों को 28 दिसंबर को सुबह 9 बजे कांग्रेस के स्थापना दिवस और कांग्रेस सेवादल के दल दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून पर आयोजित होने वाले ध्वज वंदन समारोह में सभी को उपस्थित रहने के निर्देश दिये। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राहुल चैधरी, जगजीतपुर के पूर्व प्रधान दिनेश वालिया, महानगर कांग्रेस के महामंत्री हन्नी अग्रवाल, कांग्रेस सेवा दल के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन कौशिक, मोहन सैनी, मंजू रानी, सत्यनारायण शर्मा, नौशाद अली, मोनिक धवन आदि उपस्थित थे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment