हरिद्वार। गत दिवस हल्की धूप निकलने के बाद शनिवार को एक बार फिर कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने लोगों को घरो में कैद होने के लिए मजबूर कर दिया। शनिवार को एक तो कोहरे की चादर ऊपर से तापमान भी गिरकर इकाई के अंक में सिमट गया है। शनिवार साल का सबसे ठंडा दिन रहा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। आने वाले दिनों कोहरा और परेशानी बढ़ाएगा। शनिवार को सर्द हवाओं के कारण जनजीवन काफी प्रभावित रहा। दिन में भी लोगो को अलाव का सहारा नलेनला पड़ा। पिछले दस दिन से तीर्थनगरी और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। शनिवार को तापमान में गिरावट दिखाई दी।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment