हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने अवैध रूप से लगाए जा रहे मोबाइल टावर को सील कर दिया है। टावर लगाने की स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी। जिस पर प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया था। लेकिन उसके बाद भी कार्य नहीं रोका गया। बुधवार को एचआरडीए की एक टीम सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद के रोशनपुरी पहुंची। यहां बिना स्वीकृति के मकान की छत पर लगाए जा रहे मोबाइल टॉवर को सील कर दिया। बीते कुछ दिनों पहले मोबाइल टावर लगाए जाने की शिकायत पर अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जांच के दौरान बिना स्वीकृति के टावर लगाने की बात सामने आई थी। जिसके बाद मकान मालिक राहुल पांडेय को नोटिस जारी किया गया था। साथ ही टावर लगाने का स्थानीय लोगों ने भी विरोध किया था। लेकिन इसके बावजूद चोरी छीपे से कार्य चल रहा था। इसकी सूचना मिलते ही एचआरडीए ने सीलिंग की कार्रवाई कर दी। सहायक अभियंता सतीश चैहान ने बताया कि अवैध रूप से टावर लगाने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। टीम में सहायक अभियंता एसएस रावत, अवर अभियंता गोविंद सिंह, सुनील गुप्ता आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment