Skip to main content

मनुष्य को आत्मिक शांति, सुख व कल्याण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए-महंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार। श्री मंशा देवी प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम अवसर पर कथा श्रवण कराते हुए कथा व्यास पंडित ब्रह्मरात हरितोष (एकलव्य) ने श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने अपने मित्र सुदामा के तंदुल का सेवन कर उनका जीवन ही बदल दिया। कहा अगर मित्रता और प्रेम करो तो सदैव साथ देने वाले उस परम पिता परमात्मा से करो, जो सदगति प्रदान करता है। श्रीमदभागवत कथा परामात्मा का साक्षात स्वरूप है। भगवान भक्तों के लिए नंगे पैर दौड़ चले आते हैं। प्रभु प्रेम के भूखे हैं और कलिकाल में प्रभु नाम स्मरण में ही जीवमात्र का कल्याण है। भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण के सुंदर भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। कथा व्यास पंडित ब्रह्मरात हरितोष ने कहा कि जो भी भागवत कथा का श्रवण करता है उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में जितना अधिक सत्य होगा। हम उतने ही परमात्मा के अधिक निकट होंगे। सत्य ही परमात्मा को पाने की सीढ़ी है। संसार के पीछे भागने से अच्छा है परमात्मा के पीछे दौड़िये। परमात्मा के मिलते ही दुनिया आपके पीछे दौड़ेगी। मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि मनुष्य को आत्मिक शांति, सुख व कल्याण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए। अष्टांग योग के अभ्यास से मनुष्य ब्रह्म स्वरूप ईश्वर का चितन करते-करते ब्रह्म को ही प्राप्त होता है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि स्वधर्म के पालन से ही भक्ति, ज्ञान, कर्म व आध्यात्मिक उद्देश्य की प्राप्ति होती है व स्वधर्म का परित्याग करने पर किसी भी तरह के उद्देश्य की सफलता नहीं मिल पाती। मां मंशा देवी की असीम कृपा से पहली बार मंदिर के प्रांगण में महंतानी सरस्वती देवी की पुण्य स्मृति में कथा का आयोजन किया गया है। ट्रस्टी तरूण गांगुली, ट्रस्टी अनिल शर्मा व पंडित संतोष दीक्षित ने कथा में पधारे महंत लखन गिरी, महंत डोगर गिरी, स्वामी प्रबोधानन्द गिरी, वैष्णों देवी मंदिर के परमाध्यक्ष भक्त दुर्गादास महाराज, स्वामी जगदीशानंद, स्वामी चिदविलासानंद, स्वामी राजेंद्रानन्द, महंत शिवशंकर गिरी, स्वामी आशुतोष पुरी आदि सभी महापुरूषों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा अभिषेक शर्मा, दुर्गेश भाटिया, मनोज शास्त्री, देवेंद्र पाण्डेय, आशीष कश्यप, प्रेम बहादुर, राजन, नीरज गिरी, चिन्तन भगत, पवन देव, पंडित अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।