हरिद्वार। विभिन्न श्रमिक संगठनों ने तहसील में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। तहसीलदार के माध्यम ये राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर नागरिकता संशोधन विधेयक को रद करने मांग की।वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का नागरिकता संशोधन बिल देशहित में नहीं है। कहा कि एक ओर जनता को सांप्रदायिक तौर पर विभाजित किया जा रहा है। दूसरी ओर देश की सारी संपदा को एकाधिकारी मालिकों पर लुटाया जा रहा है, जिससे देश की गरीब आबादी का जीवन संकट में पड़ गया है। मजदूरों की आवाज को कुचला जा रहा है। नागरिक संशोधन बिल से देश को हिन्दू राष्ट्र की दिशा की ओर बढ़ाया जा रहा है। सभा में कर्मचारियों ने दिल्ली अग्निकांड में मारे गए मजदूरों को श्रद्धांजलि देकर केंद्र और दिल्ली सरकारों से पीड़ितों को आर्थिक मदद करने की मांग की। प्रदर्शन में इंकलाबी मजदूर केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन ,भेल मजदूर ट्रेड यूनियन, फूड्स श्रमिक यूनियन, देवभूमि श्रमिक संगठन, जन अधिकार संगठन के पंकज कुमार, नासिर अहमद, अवधेश कुमार, देवेंद्र सिंह, अमित कुमार, संजीव, अनीस सेरा, आशीष कुमार शर्मा, रघुवीर सिंह, नीशू कुमार, राजू सिंह, हरीश, अरविंद, सत्यवीर, मुनमुन देवी, नरेश सिंह, रविंद्र, राजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment