हरिद्वार। नगर निगम में कांग्रेस-भाजपा पार्षद बोर्ड की बैठक नहीं बुलाए जाने पर कई पार्षद मुख्य नगर आयुक्त पर बरस पड़े। पार्षद अनुज सिंह, अनिरुद्ध भाटी जल्द बैठक किए जाने की मांग पर अड़ गए। जिसके बाद 23 दिसंबर को बोर्ड की बैठक बुलाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही पार्षदों ने दो दिन में निगम की भूमि से गेल कंपनी का कब्जा खाली नहीं होने पर सामान उठाकर फेंकने की चेतावनी दी। बुधवार को मेयर अनिता शर्मा, कांग्रेसी पार्षद अनुज सिंह, उदयवीर सिंह मुख्य नगर आयुक्त उदय सिंह राणा के कार्यालय पहुंचे। इसके साथ ही भाजपा पार्षद राजेश शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, पिंकी चैधरी, विनीत जौली, मयंक गुप्ता भी पहुंच गए। पार्षदों को जानकारी लगी थी कि 25 दिसंबर को एमएनए अवकाश पर जाने वाले हैं। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि विज्ञापन की कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने निगम की भूमि से भी कब्जा खाली नहीं होने पर नाराजगी जताई। पार्षद अनुज सिंह की बोर्ड की बैठक नहीं बुलाने को लेकर एमएनए से बहस हुई। अनुज सिंह ने कहा कि 25 दिसंबर से छुट्टी पर जाने से बोर्ड की बैठक नहीं हो पाएगी। ऐसे में विकास कार्य अटके हुए हैं। आप बैठक कराने को तैयारी क्यों नहीं कर रहे हैं। इस पर एनएनए एजेंडा तैयार करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ते रहे। भाजपा पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि बोर्ड की बैठक नहीं होने से वार्डों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जल्द बोर्ड बैठक की जाए। राजेश शर्मा ने कहा कि अधिकारी काम के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि गेल कंपनी ने सालों से निगम की चार बीघा भूमि कब्जा रखी है। उसे जल्द खाली कराया जाए। मेयर पति अशोक शर्मा ने कहा कि जितने समय से गेल कंपनी निगम की भूमि पर कब्जा किए हुए है, उसी के अनुसार किराया वसूला जाए। दो दिन में कब्जा नहीं हटाने पर सभी पार्षद वहां से सामान उठाकर फेंक देंगे। एमएनए उदय सिंह राणा ने 23 दिसंबर को बोर्ड की बैठक बुलाने के लिए कहा तो सभी ने इस पर सहमति जताई।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment