हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने रविवार को पालिका के वार्ड नंबर 8 में पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने डस्टबिन (कूड़ेदान) का वितरण किया। जिसमें अजैविक व जैविक कूड़े के लिए हर घर में दो-दो डस्टबिन दिए गए। पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने लोगों से साफ-सफाई के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने लोगों को जैविक व अजैविक कूड़े के बारे में बताते हुए उसे अलग-अलग कूड़ेदान में डालने का आह्वान किया। कहा कि मिल जुलकर पालिका को स्वच्छता में प्रदेश का नबंर एक नगर बनाएं। सभासद बबीता देवी ने लोगों से स्वछता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कहा कि सभी लोग मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाएं। इस मौके पर सुभाष चैधरी, सुमन देवी, पंकज चैहान, अंकुर, हरिओम चैहान, राधेश्याम, अरुण चैधरी, निशांत त्यागी, दीपक नेगी, गौरव गुर्जर, पंकज यादव, जगमोहन रावत, मदन सैनी, जयवीर, दीपक, रामपाल रावत, रवि, संजय आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment