Skip to main content

प्र्रदेश सरकार की शह पर निजी शैक्षिक संस्था मनमाने रवैये पर आमदा-प्रकाश जोशी

हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि सरकार ने सदन में बहुमत के चलते श्राइन बोर्ड बिल को भले पास करा लिया हो, लेकिन इस पर अपनी नीति साफ नहीं की है। सरकार के इस फैसले का तीर्थ पुरोहित पुरजोर विरोध कर रहे हैं। राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर खुलकर प्रहार करते हुए कहा कि मेडिकल के छात्र छात्राओं के साथ प्रदेश सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। शिक्षा का बाजारीकरण पूरी तरह से किया जा रहा है। फीस बढ़ोतरी को लेकर सरकार हठधर्मिता दिखा रही है। दमंगलवार को डामकोठी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रकाश जोशी ने कहा कि तिरुपति और वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की अपनी आवश्यकता है, लेकिन उत्तराखंड के चार धाम और अन्य तीर्थ स्थानों पर यात्री कर्मकांड कराने भी पहुंचते हैं इसलिए यहां श्राइन बोर्ड बनाकर सरकार धार्मिक भावनाओं के साथ खेल कर रही है। इसको लेकर बिल तो सरकार ने पास करा लिया, लेकिन अभी तक अपनी नीति को स्पष्ट नहीं किया है। कहा कि सरकार जैसी चीज प्रदेश में नजर नहीं आ रही है। कहा कि सरकार बड़े और लाभ वाले प्रतिष्ठानों को निजीकरण की ओर धकेल रही है। प्रदेश के पहाड़ में रहने वाले लोगों को विकास प्राधिकरण के अंदर लाकर सिर्फ परेशान किया जा रहा है।कहा कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। दसवें स्थान से अब उत्तराखंड चैदहवें स्थान पर आ गया है। उन्होंने माना कि प्रदेश में जो भी सरकारें आयी उनमें राजनीतिक इच्छा की कमी रही। कहा कि 2022 में यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे उन तमाम मुद्दों को सरकार पर दबाव बनाकर पूरा करायेंगे, जिन पर राजनीति होती आई है। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं द्वारा अपने हकों की आवाज उठाने पर उन्हें बलपूवर्क दबाने का प्रयास भी सरकार द्वारा किया जा रहा है। बड़े शैक्षिक प्रतिष्ठान मनमाने रवैये पर आमादा हैं। प्रकाश जोशी ने प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर बोलते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में संसाधनों व चिकित्सकों की कमी के कारण प्रदेश की जनता को उपचार नहीं मिल पाते हैं। निजी चिकित्सालयों में महंगे इलाज मरीजों कराने पड़ते हैं। प्रतिवर्ष डेंगू से प्रदेश भर में सैकड़ों मौतें हो रही हैं। लेकिन सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार का सुधार नहीं कर पा रही है।  राजवीर सिंह चैहान व अनिल भास्कर ने कहा कि राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का कांग्रेस कड़ा विरोध करेगी। छात्रों की फीस वृद्धि के मामले में भी बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान प्रदेश भर में चलाए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी एकजुटता से नौजवानों की लड़ाई लड़ने का काम करेगी। वार्ता के दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश महासचिव राजपाल बिष्ट, मोहित उनियाल, सहदेव रावत, जयंत रमोला, राजबीर सिंह, अनिल भास्कर, प्रेम शर्मा, राजीव चैधरी, रविश भटीजा, जयंती रमोला, मोहित उनियाल, रवि कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।