हरिद्वार। उत्तरांचल रोड़वेज कर्मचारी यूनियन ने बैठक कर समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की है। बैठक में कर्मचारियों ने पूर्व में दिए गए 10 सूत्रीय मांग पत्र पर कार्रवाई किए जाने की मांग भी की। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के शाखा अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कहा कि संगठन की और से उच्चाधिकारियों को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया। लेकिन अधिकारी समस्याओं का समाधान करने के बजाए यूनियन के सदस्यों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान को हुई द्विपक्षीय वार्ता में बनी सहमति को लागू नहीं किया जा रहा है। जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। महामंत्री सीमोन ने कहा कि यात्रीयों को बेहतर परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने में कर्मचारियों का विशेष योगदान है। कर्मचारी कठिन डय्टी कर यात्रीयों को उनके गंतव्य तक पहुंचाते हैं। लेकिन कर्मचारियों के सामने मौजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जो कि न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने बताया कि यूनियन की और से दिए गए मांत्र पर कुछ बिन्दुओं पर सहमति हो गयी है। शेष मांगों के लिए यूनियन का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान रामपाल शर्मा, कपिल शर्मा, सिमोन, अंकित, सतेंद्र, प्रवेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment